Home
News

Samsung कार्निवल में स्मार्टफोन पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट

By Neha Kashyap

ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट अपने कस्टमर्स के लिए एक बार फिर सेल लेकर हाजिर हुई है। ये सेल 12 जून से शुरू हो चुकी है, जो 14 जून तक चलेगी। इस सेल में सैमसंग के प्रॉडक्ट पर बंपर डिस्काउंट मिलेगा। सैमसंग स्मार्टफोन, प्यूरिफायर, वॉशिंग मशीन और होम अपलाइंसेज को इस सेल से किफायती दामों पर खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट पर आयोजित सैमसंग कार्निवल में एचडीएफसी बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर 10 परसेंट इंस्टेंट कैशबैक भी मिलेगा। साथ ही ईएमआई ऑप्शन भी मिलेगा।

Samsung कार्निवल में स्मार्टफोन पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट

अगर आप सैमसंग स्मार्टफोन खऱीदने का सोच रहे हैं, तो फ्लिपकार्ट पर किफायदी दामों में सैमसंग के बजट स्मार्टफोन को खऱीद सकते हैं। इस सेल में Samsung Galaxy S8 को 24 परसेंट डिस्काउंट के साथ, Samsung Galaxy J7 Duo को 16 परसेंट डिस्काउंट के साथ, Samsung Galaxy J7 Prime 2 को 13 परसेंट, Samsung Galaxy On Max को 17 परसेंट, Samsung Galaxy J7 Nxt को 13 परसेंट, Samsung Galaxy J3 Pro को 21 परसेंट और सैमसंग के अन्य स्मार्टफोन को भी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं सेल में मौजूद बाकी स्मार्टफोन के बारे में।

सैमसंग गैलेक्सी J7 डुओ के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी J7 डुओ के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

इस स्मार्टफोन में 5.5-इंच का एचडी सुपर एमोलेड डिसप्ले दिया है। फेस अनलॉक फीचर के अलावा इस फोन के बैक पैनल पर फिंगर प्रिंट सेंसर दिया है। फिलहाल इस फोन को दो बेसिक कलर वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसमें ब्लैक और गोल्ड कलर शामिल हैं। फोटोग्राफी के लिए सैमसंग के इस बजट फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसका प्रायमरी कैमरा 13 मेगापिक्लसल का है, जो f/1.9 अपर्चर के साथ आता है। सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। लो लाइट फोटोग्राफी के लिए इस फोन में एलईडी फ्लैश दिया है। फ्रंट कैमरा की बात करें, तो ये 8-मेगापिक्सल का है। फोन का फ्रंट कैमरा भी एलईडी फ्लैश के साथ आता है। इस फोन का कैमरा सेल्फी फोकस और ब्यूटी मोड के साथ आता है। सैमसंग गैलेक्सी J7 डुओ में 1.6GHz ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7870 प्रोसेसर दिया है। फोन में 4GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज दिया है। रैम और स्टोरेज के आधार पर कंपनी ने इस फोन को फिलहाल एक ही वेरिएंट में पेश किया है। फोन के इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। ये फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। सैमसंग के इस फोन में पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3000mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें, तो इसमें 4G VoLTE, वाईफाई 802.11 a/b/g/n/ac, ब्लूटूथ 4.2, GPS, USB टाइप 2.0 और डुअल सिम स्लॉट ऑप्शन हैं।

सैमसंग गैलेक्सी J7 Prime 2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी J7 Prime 2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी J7 प्राइम 2 प्राइम में 5.5 इंच का फुल एचडी टीएफटी डिसप्ले दिया है। ये फोन 8 मिमी मोटाई के साथ आता है। यानी कंपनी ने इस फोन को स्लिम लुक देने की कोशिश की है। इस फोन में 3300mAh की बैटरी दी है। कंपनी के अनुसार इस फोन की बैटरी 21 घंटों का टॉक टाइम और 14 घंटों का वीडियो प्लेबैक टाइम देती है। सैमसंग गैलेक्सी J7 प्राइम 2 में Exynos 7 सीरिज चिपसेट ओक्टाकोर प्रोसेसर दिया है। ये फोन Exynos 7870 SoC से लैस है। रैम की बात करें, तो इसमें 2 जीबी रैमम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसका स्टोरेज 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कैमरा की बात करें, तो सैमसंग गैलेक्सी J7 प्राइम 2 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है, जो f/1.9 अपर्चर के साथ आता है। इस फोन में 13 मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा दिया है। इस फोन का कैमरा 30 फ्रेम प्रति सेकेंड के हिसाब से एफएचडी वीडियो शूट कर सकता है। ये फोन एंड्रॉइड 7.0 नॉगट आउट ऑफ द बॉक्स के साथ सैमसंग मिनी पे सर्विस के साथ आता है।

सैमसंग गैलेक्सी ऑन मैक्स के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी ऑन मैक्स के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी ऑन मैक्स 5.7 इंच फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आएगा। इस डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1080*1920 पिक्सल है। इस फोन की बड़ी डिस्प्ले वीडियो देखने और गेम खेलने के शौकीनों को बेहद पसंद आएगी। इस हैंडसेट में ऑक्टा कोर मीडियाटेक एमटीके पी25 एसओसी प्रोसेसर है, जो कि 2.39GHz और 1.69 GHz क्लॉक के साथ आता है। सैमसंग ने अपने इस बिग डिस्प्ले स्मार्टफोन में 4जीबी की बड़ी रैम दी है। जो कि फोन की प्रोसेसिंग पॉवर को अच्छा सपोर्ट देती है। साथ ही इस फोन में 32जीबी की इंटरनल मैमोरी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256जीबी तक बड़ा सकते हैं। कैमरा की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी ऑन मैक्स में 13 मेगापिक्सल सेंसर दिया है, इसके साथ इसमें है एलईडी फ़्लैश लाइट भी। फोन का फ्रंट और बैक दोनों कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। फ्रंट सेंसर में f/1.9 अपर्चर लेंस है और रियर सेंसर में f/1.7 अपर्चर लेंस है। कंपनी का दावा है कि यह फोन शानदार लो लाइट फोटोग्राफी करता है। पावर बैकअप के लिए सैमसंग के इस फोन में 3300mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में 4जी VoLTE के अलावा वाईफाई, ब्लूटूथ, 3.5mm ऑडियो जैक, माइक्रो यूएसबी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन दिए गए हैं।

सैमसंग गैलेक्सी J7 MAX के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी J7 MAX के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी जे7 मैक्स एंड्रायड 7.0 नॉगट ओएस पर काम करता है। इस फोन में 5.7 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन का प्रोसेसर ऑक्टा कोर मीडियाटेक हेलियो पी20 प्रोसेसर है। इसमें 4जीबी की रैम और 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी जे7 मैक्स में 13मेगापिक्सल रियर कैमरा है और इसका फ्रंट कैमरा भी 13मेगापिक्सल का है। दोनों कैमरा मोड्यूल फ़्लैश भी सपोर्ट करते हैं। इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, वाई-फाई, डूअल सिम सपोर्ट आदि है। इस फोन में 4जी VoLTE सपोर्ट भी दिया गया है। इस फोन की बैटरी 3000mAh की बैटरी दी गई है।

सैमसंग गैलेक्सी J7 Nxt के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी J7 Nxt के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

सैमसंग का नया स्मार्टफोन गैलेक्सी जे7 नेक्स्ट इसी साल जुलाई में लॉन्च किया गया था। सैमसंग का ये फोन में 5.5 इंच की सपर AMOLED डिसप्ले के साथ आता है। गैलेक्सी नेक्स्ट जे7 नेक्स्ट में 1.6GHz ऑक्टा कोर प्रोसेसर है। इस फोन की रैम 2जीबी की है। इस फोन में इंटरनल मैमोरी 16जीबी तक की है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसे 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। ये फोन एंड्रायड के लेटेस्ट वर्जन नॉगट ओएस पर काम करता है। गैलेक्सी जे7 नेक्स्ट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा ऑटोफोकस और एलईडी फ़्लैश के साथ आता है। फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा एलईडी फ़्लैश दिया है। फोन की बैटरी 3000mAh बैटरी है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Flipkart ne samsung carnival sale organise ki hai, jisme users ko Samsung products par bumper discount and offers milenge.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X