यहां सैमसंग Galaxy स्मार्टफोन पर मिल रही है 8000 रुपए की मिलेगी छूट

क्रिसमस और नया साल करीब है। स्मार्टफोन कंपनियों ने खरीदारी के माहौल में अपने यूजर्स को लुभाने के लिए स्मार्टफोन के दाम कम किए हैं। कई मेकर्स के बाद अब पॉपुलर इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग अपने फैन्स के लिए सैमसंग क्रिसमस कार्निवल लेकर आई है। ये सेल 8 दिसंबर से शुरू होगी और 15 दिसंबर तक चलेगी। इस सेल में स्मार्टफोन पर डिस्काउंट और ऑफर मिलेंगे। इस डील के लिए सैमसंग ने डिजिटल पेमेंट सॉल्यूशन प्रोवाइडर कंपनी पेटीएम के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी में पेटीएम से सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन खरीदने पर 8000 रुपए का कैशबैक मिलेगा।

अगर आप पेटीएम यूजर हैं और अपने लिए स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो सैमसंग के इस ऑफर का फायदा ऑफलाइन स्टोर्स और कुछ सिलेक्टेड सैमसंग आउटलेट्स पर भी ले सकते हैं। इसके लिए आपको किसी भी सैमसंग के आउटलेट पर जाना होगा। यहां आप अपनी पसंद के अनुसार सैमसंग Galaxy स्मार्टफोन का चुन सकते हैं और पेमेंट के समय स्टोर में मौजूद पेटीएम मॉल क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा।
अगर आप ये जानना चाहते हैं कि पेटीएम डिस्काउंट ऑफर सैमसंग के किन हैंडसेट्स पर मौजूद है, तो यहां लिस्ट पर नजर डालिए। Galaxy Note 8 , Galaxy S8 Plus, Galaxy S8, Galaxy C9 Pro , Galaxy C7 Pro और Galaxy J5 Prime स्मार्टफोन खरीदने पर आपको छूट मिलेगी। सैमसंग ने अपने बयान में कहा कि पेटीएम के साथ साझेदारी करने के पीछे उसका लक्ष्य देश में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देना है।
बता दें कि सिर्फ सैमसंग और पेटीएम ही नहीं इस समय ई-कॉमर्स वेबसाइट भी अपने ग्राहकों को हैंडसेट्स पर डिस्काउंट और ऑफर्स पेश कर रही हैं। हाल ही में फ्लिपकार्ट ने अपने ग्राहकों के लिए फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज सेल का आयोजन किया है। ये सेल 7 दिसंबर से 9 दिसंबर तक चलेगी। तीन दिवसीय इस सेल में गूगल पिक्सल 2, शाओमी रेडमी 5A और ऐपल आईफोन X जैसे स्मार्टफोन पर डिस्काउंट मिल रहा है।
इसके अलावा अमेजन अपने कस्टमर्स के लिए 9 दिसंबर से अमेजन आईफोन फेस्ट शुरू करने जा रही है। इसमें आईफोन SE,आईफोन-6,आईफोन-6s,आईफोन-7,आईफोन 7 प्लस, आईफोन-8, आईफोन-8 प्लस पर डिस्काउंट और ऑफर्स मिलेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








