Home
News

किराना की दुकान से हुई थी शुरुआत, आज है दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्‍ट्रॉनिक कंपनी

आजकल स्मार्टफोन मार्केट काफी ग्रो कर रही है। इसका पहला बड़ा कारण यही है कि हमें हर काम के लिए स्मार्टफोन की ज़रुरत पड़ती है जिसकी वजह से इनकी डिमांड भी बढ़ती जा रही है। इसी डिमांड को देखते हुए स्मार्टफोन मेकर कंपनियां भी हर रोज़ नई टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के साथ फोन लॉन्च करते हैं।

जो भी कंपनी लोगों की नब्ज़ पकड़कर नई नई टेक्नोलॉजी इंट्रोड्यूस करती रहती हैं, वो इस मार्केट में लंबे समय तक टिकी रहती हैं और जो ऐसे करने में विफल होती हैं वो जल्दी ही गायब हो जाती हैं।

सैमसंग के 40 साल

सैमसंग के 40 साल

ऐसे में एक कंपनी ऐसी है जिसने खुद को समय के साथ बनाए रखा। लोगों की ज़रुरत के मुताबिक स्मार्टफोन का निर्माण किया और आज ये दुनिया की बेस्ट स्मार्टफोन कंपनियों में से एक है। जी हां, हम बात कर रहे हैं Samsung की। इस कंपनी को 40 से ज्यादा साल हो चुके हैं। कंपनी ने किस तरह ये मुकाम हासिल किया, चलिए बताते हैं आपको सैमसंग की अनकही कहानी।

सैमंसग की शुरुआत

सैमंसग की शुरुआत

सैमसंग साउथ कोरिया की कंपनी है, इसका हैड ऑफिस सियोल में स्थित है। कोरियन में सैमसंग का मतलब होता है "थ्री स्टार। सैमसंग को ली ब्यंग चुल {Lee Byung-chul) ने 1938 में शुरू किया था। शुरुआत में कंपनी को ट्रेडिंग कंपनी के तौर पर रजिस्टर कराया गया था। लेकिन धीरे-धीरे कंपनी ने फुड प्रोसेसिंग, टेक्सटाइल्स, इंस्योरेंस, सिक्योरिटी और रिटेल जैसे कई क्षेत्रों में भी अपना कदम रखा।

Image Credit: Gsmarena

1981 तक 10 मिलियन से ज्यादा ब्लैक एंड वाइट टीवी बनाएं

1981 तक 10 मिलियन से ज्यादा ब्लैक एंड वाइट टीवी बनाएं

1969 में इलेक्ट्रॉनिक्स की शुरुआत की और 1970 में कंपनी ने ​शिप बिल्डिंग और कंस्ट्रक्शन के क्षेत्र में कदम रखा। उसी समय सैमसंग ने जापानी कंपनी सान्यो और एनईसी के साथ टीवी और सेमिकंडक्टर निर्माण की शुरुआत की। जिसके बाद 1981 तक कंपनी 10 मिलियन से ज्यादा ब्लैक एंड वाइट टीवी बनाने में कामयाब रही।

Image Credit: PhoneArena

1995 में एलसीडी डिस्प्ले को किया पेश

1995 में एलसीडी डिस्प्ले को किया पेश

वहीं, 1980 के बाद सैमसंग ने DRAM और ROM, ​डिजिटल चिप वाले मैमोरी मैन्युफैक्चरिंग में भी कदम रखा था। इसमें कंपनी ने खूब सफलता हासिल की और आज ये दुनिया की नंबर 1 चिप निर्माता कंपनी जानी जाती है। 1995 में कंपनी ने एलसीडी डिस्प्ले पैनल को पेश किया और इसमें भी सैमसंग सफल साबित हुई।

Image Credit: Youtube

1980 में सैमसंग मोबाइल फोन की हुई शुरुआत

1980 में सैमसंग मोबाइल फोन की हुई शुरुआत

1980 में सेमिकंडक्टर और डिजिटल मैमोरी चिप निर्माण के साथ सैमसंग ने मोबाइल जगत में भी एंट्री कर ली थी। सैमसंग का पहला फोन 1988 में आया था। इसका मॉडल SH-100 था। हालांकि उस वक्त फोन को सिर्फ कोरिया में ही पेश किया गया था। इसके बाद SGH-200 को लॉन्च किया गया।

Image Credit: Lowyat.NET

उस जमाने में मोटोरोला का था मार्केट पर कब्जा

उस जमाने में मोटोरोला का था मार्केट पर कब्जा

ये फोन कोरिया के साथ साथ यूरोप में भी लॉन्च हुआ। हालांकि, फोन को कुछ खास सफलता हासिल नहीं हुई। क्योंकि उस ज़माने में मोटोरोला ज्यादा चलता था। मार्केट के 60 फीसदी पर मोटोरोला का कब्जा था। ऐसे में सैमसंग 10 फीसदी पर ही सिमट रह गई थी। खैर, सैमसंग ने हारी नहीं मानी और आगे बढ़ता रही।

Image Credit: Samsung Global Newsroom

कंपनी का पहला सीडीएमए फोन

कंपनी का पहला सीडीएमए फोन

इसके बाद 1994 में सैमसंग ने SH-770 मॉडल उतारा। कंपनी ने इसमें तीन लाइन डिसप्ले दी थी। जिसमें सबसे उपर आईकॉन, उसके नीचे नंबर ​और सबसे नीचे मेन्यू का ऑप्शन था। ये फोन मार्केट में खूब चला। फिर 1996 में सैमसंग SCH-100 लेकर आई। ये कंपनी का पहला सीडीएमए फोन था। इसी तरह 1998 में SCH-800 लॉन्च हुआ। अब सैमसंग के फोन मैसेज भेजने लगे थे।

Image Credit: All Spares

भारत में मोबाइल सेवा हुई शुरू

भारत में मोबाइल सेवा हुई शुरू

अब मोबाइल फोन का इस्तेमाल बढ़ने लगा था। भारत में भी मोबाइल की सेवा शुरू हो गई थी। नए इनोवेशन किए जाने लगे थे। साल 1999 में कंपनी ने ऐसा फोन पेश किया जिसमें एमपी3 गाने स्टोर हो सकते थे और प्ले बैक का भी ऑप्शन था। अब एक नए इनोवेशन के साथ सैमसंग ने वॉच फोन का उतारा। 1999 में कंपनी ने SPH-WP10 को लॉन्च किया था जिसे कलाई पर बांधा जा सकता था।

Image Credit: Lowyat Net

सैमसंग का एंटीना वाला फोन

सैमसंग का एंटीना वाला फोन

अब कंपनी लोगों की नब्ज़ पकड़ने में कामयाब हो रही थी। वॉच फोन की कामयाबी के बाद उसी साल सैमसंग टीवी फोन भी लेकर आई। ये मॉडल SPH-M220 था। इसमें एनालॉग टीवी को चलाया जा सकता था। फोन में एंटीना दिया हुआ था। साल 2000 में सैमसंग का SCH-A2000 मॉडल आया। जो कि फ्लैप डिजाइन से लैस था।

Image Credit: TurboSquid

पहली बार आया डिजिटल कैमरा वाला फोन

पहली बार आया डिजिटल कैमरा वाला फोन

साल 2000 में लॉन्च किए गए सैमसंग के इस फोन में अंदर की डिस्प्ले के साथ बाहरी कवर पर भी एक डिस्प्ले थी। जो टाइम के साथ कॉल और मैसेज बताने में सक्षम था। हम कह सकते हैं कि ये एक ड्यूल डिस्प्ले फोन था। इसी साल मार्केट में SPH-V200 फोन भी पेश किया गया। इस फोन में कंपनी ने पहली बार डिजिटल कैमरा दिया।

2002 सैमसंग के लिए काफी अच्छा साल साबित हुआ

2002 सैमसंग के लिए काफी अच्छा साल साबित हुआ

साल 2002 तक अब काफी कुछ बदल गया था। अन्य कंपनियां भी नई टेक्नोलॉजी के साथ फोन पेश कर रही थी। सैमसंग ने भी अपना पहला कलर डिसप्ले वाला फोन लॉन्च किया। कंपनी ने SCH-X430 मॉडल को उतारा जिसमें फ्लैप डिजाइन के साथ कलर डिसप्ले दिया गया था। साल 2002 सैमसंग के लिए काफी अहम साबित हुआ क्योंकि इस साल एक और मार्केट में आया जो था SGH-T100 खास बात ये थी कि इस फोन 10 मिलियन सेल हुई जो कि एक रिकॉर्ड साबित हुआ।

Image Credit: mobile.review.com

2004 में डुअल सिम और रोटेटिंग डिस्प्ले वाला फोन हुआ पेश

2004 में डुअल सिम और रोटेटिंग डिस्प्ले वाला फोन हुआ पेश

साल 2002 में ही सैमसंग ने एक नई इनोवेशन को इंट्रोड्यूस किया। SCH-V300 मॉडल के ज़रिए सैमसंग वीडियो ऑन डिमांड सर्विस को लेकर आई।

साल 2004 में SCH-A790 मॉडल आया जिसमें डुअल सिम ऑप्शन था। फिर इसी साल SGH-V500 मोबाइल की एंट्री हुई जिसमें रोटेटिंग डिसप्ले थी।इसके बाद सैमसंग ने SPH-S2300 हैंडसेट उतारा जो 3.2एक्स ऑप्टिकल ज़ूम से लैस था।

साल 2005 में कंपनी का SCH-B250 मार्केट में आया। इसमें 2.2 इंच का 262के कलर स्क्रीन थी। साथ ही फोन डीवीएम तकनीक से लैस था और लाइव टीवी स्ट्रीम करने में सक्षम था। फिर साल 2005 में Samsung SGH-E910 की लॉन्चिंग हुई जिसे सीरीन नाम से जाना गया। इसमें डायलर दिया गया था।

Image Credit: Youtube

2007 में आया सैमसंग का पहला टच स्क्रीन वाला फोन

2007 में आया सैमसंग का पहला टच स्क्रीन वाला फोन

इसके बाद टच स्क्रीन के फोन आने लगे, और साल 2007 में सैमसंग ने भी अपना पहला टच स्क्रीन फोन T919 Behold लॉन्च किया। कंपनी की टच स्क्रीन में मैटल सीरीज काफी पॉपुलर हुई थे। साथ ही कॉर्बी और ओमनिया सीरीज को भी दुनिया भर में पसंद किया गया था। फिर आया कंपनी का गैलेक्सी फोन। जिसने इतिहास रच दिया।

Image Credit: Cnet.com

2009 में पहला एंड्रॉयड फोन हुआ लॉन्च

2009 में पहला एंड्रॉयड फोन हुआ लॉन्च

साल 2009 में Samsung GT-I7500 Galaxy आया था। ये पहला फोन था जो एंडरॉयड ऑपरेटिंग पर चलता था। इसके बाद एमोल्ड डिस्प्ले से लैस SCH-W850 पेश हुआ। अब भारत में सैमसंग कंपनी का अच्छा-खासा बोलबाला हो गया था क्योंकि उस वक्त भारत में कोई बड़ी मोबाइल कंपनी नहीं थी और सैमसंग को इसका पूरा फायदा हुआ। अब साल 2010 से जमाना पूरी तरह से बदलने वाला था।

Image Credit: Youtube

Samsung Galaxy S सीरीज की शुरुआत

Samsung Galaxy S सीरीज की शुरुआत

साल 2010 सैमसंग ने Galaxy S सीरीज की शुरुआत की। इसमें पहली बार Super AMOLED पैनल को इंट्रोड्यूस किया गया था। इसके बाद साल 2011 में Samsung Galaxy Note आया। ये सीरीज आज तक जारी है। इन्हें सैमसंग की सबसे बड़ी इनोवेशन माना जाता है। Samsung Galaxy Note को आज के दौर में भी सैमसंग के सबसे बेहतरीन फोन्स की लिस्ट में गिना जाता है।

Image Credit: Android Authority

2012 में एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले वाला फोन

2012 में एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले वाला फोन

साल 2012 में Galaxy S3 में एचडी सुपर एमोलेड और 2013 में Galaxy S4 के साथ फुल एचडी सुपर एमोलेड पैनल को उतारा गया। इस साल तक कंपनी ने स्मार्टफोन की दुनिया में टॉप पर अपनी जगह बना ली थी। उस वक्त शाओमी, रियलमी, ओप्पो जैसी चीनी स्मार्टफोन कंपनी मार्केट में नहीं थी इस वजह से सैमसंग स्मार्टफोन मार्केट का अकेला शेर था।

2014 में फोन में हार्ट रेट सेंसर को किया लॉन्च

2014 में फोन में हार्ट रेट सेंसर को किया लॉन्च

इसके बाद साल 2014 में कंपनी ने Galaxy S5 के साथ फोन में हार्ट रेट सेंसर को लॉन्च किया। फिर 2015 में कंपनी ने Galaxy S6 को उतारा। ये फोन वाटर और डस्ट प्रूफ था। वहीं अब नोट और स्मार्ट हो गया और एसपेन न सिर्फ रिमोर्ट कंट्रोल फीचर से लैस हो गया बल्कि मल्टी टास्क करने में सक्षम है। 2017 में कंपनी ने Galaxy S8 के साथ इनफिनिटी डिसप्ले की शुरुआत की और वहां से डिसप्ले का बाजार ही बदल गया।

2019 में सैमसंग ने दुनिया के पहले 5G फोन को किया लॉन्च

2019 में सैमसंग ने दुनिया के पहले 5G फोन को किया लॉन्च

2018 में सैमसंग का गैलेक्सी एस9 मॉडल मार्केट में आया। इस फोन में पहली बार कैमरे के साथ डुअल अपर्चर इंट्रोड्यूस किए गए। 2019 में सैमसंग ने दुनिया के पहले 5जी फोन को पेश किया। ये मॉडल गैलैक्सी एस10 था। यहां से फोल्डेबल डिसप्ले की शुरुआत होने लगी। कंपनी ने गैलेक्सी फोल्ड को उतारा जो कि साल का सबसे इनोवेटिव फोन में से एक माना गया।

2020 में सैमसंग ने दिखाया अपना इनोवेशन

2020 में सैमसंग ने दिखाया अपना इनोवेशन

साल 2020 भले ही हम सबके लिए एक जंग की तरह था लेकिन सैमसंग ने इस साल भी अपने इनोवेशन दिखाई और गैलेक्सी एस20 सीरीज को पेश किया। इसमें 108 मेगापिक्सल का कैमरा 100 एक्स जूम सपोर्ट के साथ है। इसके अलावा गैलेक्सी जेड़ फ्लिप जैसा इनोवेटिव फोन भी लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

नए दशक में होगी कई नई शुरुआत

नए दशक में होगी कई नई शुरुआत

अब सैमसंग कंपनी ने नए दशक यानि साल 2021 के शुरु होने के साथ कई नए इनोवेशन को पेश करने क प्लान बनाया है। सैमसंग के किसी भी नए इनोवेशन और स्मार्टफोन के पेश होते ही हम आपको उसकी पूरी जानकारी देंगे। आप सैमसंग समेत तमाम स्मार्टफोन कंपनियां और टेक्नोलॉजी की ख़बरें पढ़ने के लिए हमारे साथ यानि हिंदी गिज़बॉट के साथ बने रहें।

Image Credit: Science and Knowledge

 
Best Mobiles in India

English summary
More than 80 years have passed since Samsung started the company, but it has also been more than 40 years when it comes to Samsung phones. How the company achieved this position, let us tell you the untold story of Samsung.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X