Home
News

Samsung Days सेल शुरू, इन स्मार्टफोन पर 5000 रुपए तक डिस्काउंट

By Neha Kashyap

सैमसंग के फैन्स के लिए अच्छी खबर है। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया ने सैमसंग डेज सेल का ऐलान किया है। ये सेल 28 मई से शुरू हो चुकी है और आज 31 मई तक चलेगी। इस सेल में सैमसंग के स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट और डील्स मिलेगी। इस सेल में यूजर्स को न सिर्फ सैमसंग के स्मार्टफोन बल्कि स्मार्टवॉच, स्पीकर्स, हेडफोन और एक्सेसरीज जैसे प्रॉडक्ट पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। डिस्काउंट के अलावा कंपनी कई ऑफर्स भी अपने कस्टमर्स के लिए पेश कर रही है।

Samsung Days सेल शुरू, इन स्मार्टफोन पर 5000 रुपए तक डिस्काउंट

सैमसंग डेज सेल में सैमसंग गैलेक्सी On7 स्मार्टफोन को 2000 रुपए डिस्काउंट के साथ 12,990 रुपए में खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इस फोन को इंडिया में 14,990 रुपए में लॉन्च किया था। इसके अलावा इस स्मार्टफोन पर कंपनी 11,522 रुपए का एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। साथ ही टेलीकॉम कंपनी जियो इस स्मार्टफोन पर 2000 रुपए का कैशबैक दे रही है। इसके साथ ही अमेजन से सैमसंग गैलेक्सी On7 प्रो स्मार्टफोन को 2,500 रुपए डिस्काउंट के साथ 9,490 रुपए में खरीदा जा सकता है।

सैमसंग की पॉपुलर बजट On सीरिज की बात करें, तो यहां स्मार्टफोन को 2000 रुपए डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी On5 प्रो को अमेजन इंडिया से 5,990 से खरीदा जा सकता है। कंपनी इस स्मार्टफोन पर पर कंपनी 5,350 रुपए का एक्सचेंज ऑफर दे रही है। इन ऑफर के अलावा अमेजन सैमसंग के स्मार्टफोन को ICICI क्रेडिट कार्ड से ईएमआई पर खरीदने पर 3,000 रुपए तक का फ्लेट डिस्काउंट दे रही है।

HDR क्या होता है और इसे कब ऑन करना चाहिए ?

साथ ही अगर आप सिटी बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड से सैमसंग स्मार्टफोन को खरीदते हैं, तो अमेजन 2500 रुपए का कैशबैक भी दे रही है। इसके अलावा कंपनी 15,050 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। स्मार्टफोन के अलावा अमेजन सैमसंग गियर S3 और गियर स्पोर्ट वॉच पर भी डिस्काउंट दे रही है। सैमसंग गियर S3 स्पोर्ट वॉच पर कंपनी 4000 रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Amazon india announced Samsung Days sale and offers discounts up to Rs 5000 on Samsung smartphones.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X