Home
News

Samsung स्मार्टफोन्स, टीवी और फ्रिज को बंपर छूट में खरीदने का मौका, यहां से करें खरीदरारी, जानें सभी डिटेल

Samsung Fab Grab Fest Discount: अगर आप भी सैमसंग का नया प्रीमियम स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप या फ्रिज लेने वाले हैं, तो आपके लिए ये खबर बड़े काम की हो सकती है। दरअसल सैमसंग ने अपनी नई सेल का ऐलान कर दिया है।

जिसके तहत वे अपने भारतीय ग्राहकों को कीमत से भारी छूट के साथ मोबाइल, टीवी सहित दूसरे कंपनी के इलेक्ट्रॉनिक अप्लायंस को खरीदने का मौका दे रहा है। सैमसंग के इस सेल में आप ऑफर्स का लाभ उठाकर कीमत से बेहद कम दाम में सैमसंग के प्रोडक्ट्स ले सकते हैं।

Samsung स्मार्टफोन्स, टीवी और फ्रिज को बंपर छूट में खरीदने का मौका

इतना ही नहीं इस सेल में आप पूरे 25 हजार रुपये तक की बचत भी कर सकते हैं। तो चलिए आगे आपको इस सेल में मिलने वाले ऑफर्स की डिटेल्स बताते हैं।

सेल में इन फोन्स पर मिल रहा बंपर छूट- इस सेल में Samsung के प्रीमियम फोन्स को छप्पड़फाड़ डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका मिलेगा। जिसमें Samsung Galaxy S24, S24 Plus, S24 Ultra, Galaxy Z Fold5, Flip5, Galaxy S23 FE, Galaxy S21 FE, Galaxy A55, Galaxy A35 और Galaxy A15 स्मार्टफोन्स शामिल हैं। इन्हें आप सेल के दौरान 64% तक डिस्काउंट के साथ खरीद सकेंगे।

Samsung स्मार्टफोन्स, टीवी और फ्रिज को बंपर छूट में खरीदने का मौका

टीवी पर भी है डिस्काउंट- सैंमसंग के कुछ सेलेक्टेड स्मार्ट टीवी को भी इस सेल में 20 हजार रुपये तक के डिस्काउंट के साथ उपल्बध कराया गया है। इस दौरान ग्राहक Samsung Neo QLED 8K, Samsung Neo QLED और Samsung QLED TV पर ऑफर का लाभ ले सकेंगे। साथ ही इन सभी मॉडल्स पर 5000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। इतना ही नहीं कंपनी सैमसंग टीवी पर 1 साल की वारंटी अपने ग्राहकों को दे रही है।

गैजेट्स पर छूट- जैसे टैबलेट और वियरेबल एक्सेसरीज की बात करें तो इसे 77% तक के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकेगा।। वहीं फ्रिज पर 48% तक का डिस्काउंट ऑफऱ किया जा रहा है। इसके अलावा कस्टमर्स Galaxy Book 4 सीरीज को 24% तक के डिस्काउंट के साथ अपने घर ला सकते हैं।

Samsung स्मार्टफोन्स, टीवी और फ्रिज को बंपर छूट में खरीदने का मौका

हालांकि, इस डिस्काउंट का लाभ कंपनी ने कुछ सेलेक्टेड मॉडल्स पर ही उपलब्ध कराया है। सैमसंग की इस सेल में मिलने वाले ऑफर्स का लाभ सैमसंग के आधिकारिक वेबसाइट Samsung.com, सैमसंग शॉप ऐप्स और एक्सक्लूसिव स्टोर से आप ले सकते हैं।

वहीं कंपनी दूसरे अन्य प्रोडक्ट्स पर 22.5% तक का कैशबैक ऑफर कर रही है। हालांकि, इसके लिए आपको HDFC, ICICI और दूसरे अन्य बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड्स का इस्तेमाल करना होगा। गौरतलब है कि, इस सेल में आप केवल 25 हजार रुपये तक का डिस्काउंट लाभ ही ले सकेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Fab Grab Fest Sale huge discount on Smartphone TV Laptops Refrigerators
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X