Samsung Galaxy A-Series के दाम बढ़ेंगे! AI बूम का असर, Galaxy A56 हो सकता है ₹2,000 महंगा
Samsung जल्द ही भारत में अपने पॉपुलर Galaxy A-Series स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रहा है। टिप्स्टर अभिषेक यादव के मुताबिक, यह बढ़ोतरी सोमवार से लागू हो सकती है। जहां A-Series के ज्यादातर मॉडल्स ₹1,000 तक महंगे होंगे, वहीं Galaxy A56 की कीमत में करीब ₹2,000 का उछाल देखने को मिल सकता है।
हालांकि कंपनी की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसके पीछे की वजह मांग नहीं, बल्कि ग्लोबल लेवल पर बदलती टेक इंडस्ट्री की तस्वीर बताई जा रही है।

डिमांड नहीं, सप्लाई है वजह
यह प्राइस हाइक न तो Galaxy A-Series की बढ़ती डिमांड की वजह से है और न ही Samsung की किसी नई पोजिशनिंग रणनीति का हिस्सा। असल कारण है ग्लोबल मेमोरी मार्केट में चल रही उथल-पुथल।
AI बूम ने बिगाड़ा RAM का संतुलन
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के तेजी से बढ़ते इस्तेमाल ने RAM और मेमोरी चिप्स की मांग को आसमान पर पहुंचा दिया है। AI डेटा सेंटर्स को सामान्य कंज्यूमर डिवाइसेज़ की तुलना में कई गुना ज्यादा मेमोरी की जरूरत होती है। इसी वजह से Samsung, SK Hynix और Micron जैसी बड़ी मेमोरी कंपनियां अब अपनी प्रोडक्शन कैपेसिटी को AI और एंटरप्राइज सेक्टर की तरफ शिफ्ट कर रही हैं, जहां मुनाफा ज्यादा है।
नवंबर से DRAM के दाम चढ़े
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवंबर से DRAM की कीमतों में तेज बढ़ोतरी देखी गई है। भले ही स्मार्टफोन्स में AI सर्वर्स जैसी हाई-एंड मेमोरी इस्तेमाल नहीं होती, लेकिन वे उसी सप्लाई चेन पर निर्भर होते हैं। ऐसे में जब सप्लाई दबाव में आती है, तो असर स्मार्टफोन की कीमतों पर पड़ना तय है।Micron का बड़ा फैसला, बढ़ी चिंता
हालात तब और सख्त हो गए जब Micron ने फरवरी 2026 तक अपने Crucial कंज्यूमर मेमोरी बिजनेस को बंद करने की घोषणा कर दी। हालांकि तब तक Crucial RAM और SSD बाजार में मिलते रहेंगे, लेकिन Micron का फोकस अब साफ तौर पर AI और एंटरप्राइज ग्राहकों पर है।
इस फैसले से कंज्यूमर मेमोरी सेगमेंट में कॉम्पिटिशन घटेगा, जिससे आगे चलकर स्मार्टफोन, PC और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स के दाम और बढ़ सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








