Samsung Galaxy A04e हुआ लॉन्च, कैमरा और बैटरी जबरदस्त, कीमत इतना कम नहीं होगा यकीन

जब Apple और Google अपने प्रीमियम स्मार्टफोन को लॉन्च कर रहे हैं, तब सैमसंग अपने low-end वाले स्मार्टफोन लॉन्च करने में लगा हुआ है। कुछ महीने पहले Samsung ने Galaxy A04 को बजट सेगमेंट के साथ लॉन्च किया था। उसके बाद, कंपनी ने अक्टूबर की शुरुआत में Galaxy A-series के एक और मेंबर को पेश किया, जिसे सैमसंग Galaxy A04S कहा जाता है। अब, सैमसंग ने चुपचाप Samsung Galaxy A04e बजट स्मार्टफोन का खुलासा किया है। आइये जानते हैं इस स्मार्टफोन के बारे में।
Samsung Galaxy A04e स्पेक्स और फीचर्स
Samsung Galaxy A04e स्पेक्स की लॉन्च कन्फर्मेशन कंपनी के पोर्टल द्वारा की गई है। फोन में 6.5 इंच का एचडी+ पीएलएस एलसीडी पैनल दिया गया है। वजन की बात करें तो 188 ग्राम का है। फोटोग्राफी के लिए, इसमें f/2.4 अपर्चर के साथ 2MP डेप्थ सेंसर और 13MP का प्राइमरी रियर कैमरा है, जबकि फ्रंट में, इसमें f/2.2 अपर्चर के साथ 5MP का सेल्फी शूटर दिया गया है।

यह सभी एक चिपसेट के साथ ऑक्टा-कोर CPU द्वारा संचालित होने की उम्मीद (Hope) है, यह मीडियाटेक हीलियो जी35 है जो 3GB और 4GB रैम और 128GB तक के स्टोरेज ऑप्शन के साथ सपोर्ट कर सकता है। वहीं इसमें एलटीई सपोर्ट और 2.4 गीगाहर्ट्ज़ वाई-फाई ऑप्शन भी होगा। पावर के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी जाएगी। Samsung Galaxy A04e टॉप पर One UI Core 4.1 के साथ Android 12 पर चलता है। यह तीन कलर ऑप्शन black, light blue और copper में मिलेगा।
गैलेक्सी A04 सीरीज में, लेटेस्ट गैलेक्सी A04e की तुलना में कम-रिज़ॉल्यूशन वाला कैमरा है। इसमें कम रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और कैमरा सेंसर कम है। यह Galaxy A04 की तुलना में कम कीमत में आ सकता है, जो 10990 रुपये की कीमत पर आता है।
Samsung Galaxy A04e कीमत
Samsung Galaxy A04e की आधिकारिक तौर पर कंपनी ने खुलासा किया है। लेकिन सैमसंग ने अभी तक इस नए बजट स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है। साथ ही, गैलेक्सी ए04ई कब और कहां बिक्री के लिए सबसे पहले उपलब्ध होगा, इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।


Click it and Unblock the Notifications







