Home
News

Samsung Galaxy A21s हुआ लॉन्च, जानिए कीमत, कैमरा, बैटरी और सभी फीचर्स

Samsung कंपनी का नया स्मार्टफोन लंदन में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन का नाम Samsung Galaxy A21s है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 5000 एमएएच की बैटरी के साथ कई खास फीचर्स दिए हैं। आइए आपको इस फोन के बारे में सभी खास बातें बताते हैं।

Samsung Galaxy A21s हुआ लॉन्च, जानिए कीमत, कैमरा, बैटरी और सभी फीचर्स

Samsung Galaxy A21s में कंपनी ने 6.5 इंच का फुल एचडी+ इनफिनिटी ओ डिस्प्ले दिया है। इस फोन के डिस्प्ले का ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। ये फोन एंड्रॉयड 10 पर बेस्ड One UI पर चलता है।

ऑक्टा कोर प्रोससर का इस्तेमाल

इस फोन में कंपनी ने ऑक्टा कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। इस फोन के वेरिएंट की बात करें तो कंपनी ने इस फोन को 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज का वेरिएंट पेश किया है। इस फोन में कंपनी ने 512 जीबी तक का एक्सटर्नल मेमोरी कार्ड लगाने का भी सपोर्ट दिया है।

यह भी पढ़ें:- एयरटेल के इस प्लान में अब दोगुना मिलेगा इंटरनेट डेटा

इस फोन के पिछले हिस्से में कंपनी ने 4 यानि क्वॉड कैमरे का सेटअप दिया है। इस कैमरा सेटअप का पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, जिसका अपर्चर एफ/2.0 है। इस फोन का दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का है, जो अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है।

वहीं इस फोन का तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है, जो डेप्थ सेंसर के साथ आता है। जबकि इस फोन का चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है, जो मैक्रो लेंस के साथ आता है। इन 4 बैक कैमरों के अलावा इस फोन में कंपनी ने एक 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया है, जो एफ/2.2 अपर्चर के साथ आता है।

बैटरी और कीमत

इस फोन के बैटरी की बात करें तो इसमें कंपनी ने 5000 एमएएच की बैटरी दी है, जिसमें 15 वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इस फोन के पिछले हिस्से में एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है, जो फेसियस रिकग्निशन टेक्नोलॉजी के साथ आता है।

इस फोन की कीमत की बात करें तो इसे यूके यानि यूनाइटेड किंगडम में GBP 179 यानि करीब 16,500 रुपए में पेश किया गया है। इस फोन के कलर वेरिएंट की बात करें तो इसें कंपनी ने ब्लैक, व्हाइट और ब्लू कलर में पेश किया है। इस फोन को फिलहाल भारत में लॉन्च किए जाने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The new smartphone of Samsung company has been launched in London. The name of this smartphone is Samsung Galaxy A21s. In this smartphone, the company has given many special features with a 5000 mAh battery. Let us tell you all the special things about this phone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X