Samsung Galaxy A21s की कीमत में हुई 2,000 रुपए की कटौती
Samsung Galaxy A21s की कीमत को कम किया गया है। इस स्मार्टफोन को कुछ महीने पहले ही भारतीय मार्केट में लॉन्च किया गया था। अब इस फोन की कीमत में कंपनी ने कटौती की है। इस फोन को पंच होल डिस्प्ले और 4 बैक कैमरों के साथ लॉन्च किया गया था।

Samsung Galaxy A21s की कीमत में कटौती
Samsung Galaxy A21s का शुरुआती मॉडल 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला है। इस फोन की कीमत में कंपनी ने 1,500 रुपए की कटौती की है। इस फोन को 16,499 रुपए की कीमत में लॉन्च किया गया था लेकिन अब इस फोन को 14,999 रुपए की कीमत में खरीदा जा सकता है।
इस फोन का दूसरा मॉडल 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला है। इस वेरिएंट की कीमत में भी कंपनी ने 2000 रुपए की कटौती की है। इस वेरिएंट की कीमत पहले 18,499 रुपए थी लेकिन अब इस फोन को 16,499 रुपए में खरीदा जा सकता है। इस फोन की कीमत में कटौती की जानकारी मुंबई के एक प्रसिद्ध रिटेलर महेश टेलिकॉम ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी है।
इस फोन का डिस्प्ले और कैमरा
Samsung Galaxy A21s में कंपनी ने 6.5 इंच का फुल एचडी+ इनफिनिटी ओ डिस्प्ले दिया है। इस फोन के डिस्प्ले का ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। ये फोन एंड्रॉयड 10 पर बेस्ड One UI पर चलता है। इस फोन में कंपनी ने ऑक्टा कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। इस फोन के वेरिएंट की बात करें तो कंपनी ने इस फोन को 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज का वेरिएंट पेश किया है। इस फोन में कंपनी ने 512 जीबी तक का एक्सटर्नल मेमोरी कार्ड लगाने का भी सपोर्ट दिया है।
इस फोन के पिछले हिस्से में कंपनी ने 4 यानि क्वॉड कैमरे का सेटअप दिया है। इस कैमरा सेटअप का पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, जिसका अपर्चर एफ/2.0 है। इस फोन का दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का है, जो अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। वहीं इस फोन का तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है, जो डेप्थ सेंसर के साथ आता है। जबकि इस फोन का चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है, जो मैक्रो लेंस के साथ आता है। इन 4 बैक कैमरों के अलावा इस फोन में कंपनी ने एक 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया है, जो एफ/2.2 अपर्चर के साथ आता है।


Click it and Unblock the Notifications








