Samsung Galaxy A23 5G IP68 रेटिंग के साथ लॉन्च, जाने कीमत, स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy A23 5G को जापान में लॉन्च किया गया है और यह गैलेक्सी A23 से काफी अलग है जिसे अगस्त की शुरुआत में चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया था। नया गैलेक्सी ए सीरीज स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के बजाय पीछे की तरफ 50 मेगापिक्सल के सिंगल सेंसर के साथ आता है। यह ऑक्टा-कोर SoC पर चलता है और इसमें 5.8 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। Samsung Galaxy A23 5G का यह नया वर्जन 4,000mah की बैटरी को सपोर्ट करती है और इसे तीन कलर ऑप्शनो में पेश किया गया है। जापान में Samsung Galaxy A23 5G के लिए केवल एक रैम और स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन उपलब्ध है।
Samsung Galaxy A23 5G की कीमत
Samsung Galaxy A23 5G की कीमत जापान में 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए जापानी येन 31,680 (लगभग 18,200 रुपये) रखी गई है। इसे जापान में au.com, J:Com , Rakuten Mobile और अन्य रिटेल के जरिए से black, red और white कलर ऑप्शनों में खरीदा जा सकता है ।
फिलहाल, इस नए Samsung Galaxy A23 5G वेरिएंट की इंटरनेशनल अवेलेबिलिटी के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

Samsung Galaxy A23 5G स्पेसिफिकेशन
नया सैमसंग गैलेक्सी ए23 5जी वेरिएंट एंड्रॉयड 12 पर चलता है और इसमें 1.6 करोड़ कलर के साथ 5.8 इंच का एचडी+ (720x1,560 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले दिया गया है। पिछले वर्जन में फुल-एचडी + रिज़ॉल्यूशन वाला 6.6 इंच का इन्फिनिटी-वी डिस्प्ले था। नया फोन 2.2GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर चलता है जो 4GB रैम के साथ आता है। यह MediaTek Dimensity 700 SoC का रेफरेंस हो सकता है।
Samsung Galaxy A23 5G कैमरा
फोटो और वीडियो के लिए, गैलेक्सी ए23 5जी के नए वेरिएंट के बैक पार्ट में एफ/1.8 लेंस के साथ 50 मेगापिक्सल का सिंगल सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में f/2.0 लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का सेंसर है। पहले लॉन्च किए गए मॉडल में एक क्वाड रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 5-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और दो 2-मेगापिक्सल सेंसर शामिल हैं।
नया गैलेक्सी A23 5G 64GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (1TB तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इसमें धूल और पानी के रेजिस्टेंस के लिए IP68-रेटेड बिल्ड है। कनेक्टिविटी ऑप्शनों में 5जी, 4जी/एलटीई, ब्लूटूथ वी5.2, एनएफसी, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। इसके अलावा, सैमसंग ने नए वेरिएंट में 4,000mAh की बैटरी दी है। फास्ट चार्जिंग फीचर का कोई जिक्र नहीं है। इसका माप 150×71×9.0 मिमी और वजन 168 ग्राम है।


Click it and Unblock the Notifications







