मिड रेंज में खरीदें Samsung का स्टाइलिश स्मार्टफोन,डिटेल्स हुआ Leak, फोन जल्द होगा लॉन्च
स्मार्टफोन ब्रांड Samsung जल्द ही अपना शानदार फोन Samsung Galaxy A23e लॉन्च करने वाली है. हालांकि, सैमसंग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है. लेकिन फोन की आधिकारिक घोषणा से पहले फोन के रेंडर ऑनलाइन लीक हो गए हैं. Samsung Galaxy A23e के लीक हुए रेंडर्स के मुताबिक, हैंडसेट वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिस्प्ले को स्पोर्ट कर सकता है और 5.8 इंच के इनफिनिटी वी डिस्प्ले को स्पोर्ट कर सकता है. इसमें पीछे की तरफ सिंगल कैमरा हो सकता है. सैमसंग गैलेक्सी ए23ई को हाल ही में लॉन्च हुए गैलेक्सी ए23 5जी का सक्सेसर माना जा रहा है.

The phone will be available in two colors
एक लोकप्रिय टिपस्टर स्टीव एच. मैकफली ने सैमसंग स्मार्टफोन के रेंडर और स्पेसिफिकेशन लीक कर दिए हैं. ये लीक हुए रेंडर हैंडसेट को Black and White कलर में दिखाते हैं और फोन के पिछले हिस्से पर गैलेक्सी ब्रांडिंग है. Samsung फोन में एलईडी फ्लैश के साथ डिवाइस के ऊपरी बाएं कोने में पीछे की तरफ सिंगल कैमरा सेंसर देखा गया है. इसके अलावा, यह दिखाई दे रहा है कि पावर बटन और volume rocker स्मार्टफोन के बाईं ओर हैं.
Samsung smartphone 3.5 मिमी हेडफोन जैक पैक
Samsung Galaxy A23e वन यूआई 5.1 पर आधारित एंड्रॉयड 12 पर चलेगा. सामने आए लीक के अनुसार, हैंडसेट में 5.8-इंच-वी डिस्प्ले हो सकता है, इसमें सिंगल रियर कैमरा शामिल हो सकता है और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आ सकता है. Samsung smartphone 3.5 मिमी हेडफोन जैक पैक कर सकता है और 25W फास्ट वायर्ड चार्जिंग के साथ आने की उम्मीद है.

फोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट होने की उम्मीद है. अफवाहों के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी ए23ई गैलेक्सी ए23 5जी के अपग्रेड के साथ आ सकता है, जिसे इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था.
लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो करें.


Click it and Unblock the Notifications








