Home
News

नए साल आने से ठीक पहले सैमसंग ने दिया एक तोहफा

Samsung कंपनी ने इस साल के खत्म होने से पहले अपने एक फोन की कीमत में 2000 रुपए की कटौती कर दी है। इस फोन का नाम Samsung Galaxy A31 है। इस फोन की कीमत में पहले भी कई बार कटौती की गई है। आपको बता दें कि इस फोन को जून 2020 में लॉन्च किया गया था और उस वक्त इस फोन की कीमत 21,999 रुपए थी। इस कीमत में कंपनी इस फोन में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की सुविधा देती है।

नए साल आने से ठीक पहले सैमसंग ने दिया एक तोहफा

इस फोन की नई कीमत

पिछली बार भी इस फोन की कीमत में 2000 रुपए की कटौती की गई थी और तब यह फोन 19,999 रुपए की कीमत पर बेचा जा रहा था। अब एक बार फिर इस फोन की कीमत में 2,000 रुपए की कटौती की गई है, लिहाजा अब इस फोन को 17,999 रुपए की कीमत पर बेचा जाएगा।

इस फोन का डिस्प्ले

Samsung Galaxy A31 में कंपनी ने 6.4 इंच की फुल एचडी+ इनफिनिटी-यू डिस्प्ले दिया है। इस फोन के डिस्प्ले का ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इस फोन का रिज्यॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। इस फोन में कंपनी ने मीडियाटेक हीलियो पी65 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया है।

बैक और फ्रंट का शानदार कैमरा

Samsung Galaxy A31 के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें कंपनी ने 4 कैमरों का सेटअप दिया है। इसका पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, वहीं इसका दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल के अल्ट्रा वाइड एंगल के साथ आता है। इस फोन का तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल के मैक्रो लेंस और चौथा कैमरा भी 5 मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर के साथ आता है।

Samsung Galaxy A31 में कंंपनी ने 20 मेगापिक्सल का एक फ्रंट सेंसर भी दिया है। इस सेंसर को वॉटरड्रॉप नॉच में जगह दी गई है। इस फोन में कंपनी ने एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया है।

5000 एमएएच की बैटरी

Samsung Galaxy A31 में कंपनी ने 5000 एमएएच की बैटरी भी दी है, जो 15 वॉट के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। ये फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI पर चलता है। इस फोन में कंपनी ने दो सिम लगाने की सुविधा दी है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Samsung company has cut the price of one of its phones by Rs 2000 before the end of this year. The name of this phone is Samsung Galaxy A31. The price of this phone has been cut many times before. Let us tell you that this phone was launched in June 2020 and at that time the price of this phone was Rs 21,999.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X