Home
News

Samsung Galaxy A31 कल होगा लॉन्च, 4 कैमरा और 5000 एमएएच की बैटरी के साथ

Samsung कंपनी कल अपना एक नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने जा रही है। इस स्मार्टफोन का नाम Samsung Galaxy A31 है, जिसे 4 जून को यानि कल गुरुवार को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लॉन्च होने की ख़बर कंपनी ने पिछले हफ्ते ही फैला दी थी लेकिन अब फ्लिपकार्ट कंपनी ने अपने पोर्टल पर इस फोन का नए लॉन्च होने वाले फोन का टीज़र अपडेट किया है।

Samsung Galaxy A31 कल होगा लॉन्च, 4 कैमरा और 5000 एमएएच की बैटरी के साथ

आपको बता दें कि इस फोन यानि Samsung Galaxy A31 को कल दोपहर 2 बजे लॉन्च किया जाएगा। इस फोन का टीज़र फ्लिपकार्ट पर आने का मतलब भी साफ है कि इस फोन को फ्लिपकार्ट पर बेचा जाएगा। फ्लिपकार्ट के अलावा इस फोन को सैमसंग कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी बेचा जाएगा।

इस फोन का 4 कैमरा

इस फोन के लिए जारी किए गए टीज़र में इस फोन के कुछ फीचर्स के बारे में भी जानकारी मिलती है। इस फोन को कंपनी चार कैमरों के साथ लॉन्च करेगी। इससका पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा, दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल के अल्ट्रा वाइड एंगल के साथ, तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है, जो डेप्थ सेंसर के साथ आता है। वहीं चौथा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है जो मैक्रो लेंस के साथ आता है।

इस फोन में कंपनी 6.4 इंच की फुल एचडी+ एसएमोलेड इनफिनिटी यू डिस्प्ले होगी। इस फोन में कंपनी ने वॉटरड्रॉप नॉच देने वाली है। इस फोन में कंपनी ने 5000 एमएएच की बैटरी भी दी है। ये बैटरी 15 वॉट के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। आपको बता दें कि इस फोन को ग्लोबल मार्केट में मार्च 2020 में ही लॉन्च कर दिया गया था लेकिन कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन ने भारत में इस फोन की लॉन्चिंग को लेट कर दिया। अब कल इस फोन को भारत में भी लॉन्च कर दिया जाएगा।

इस फोन की संभावित कीमत

आईएएनएस की एक रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग कंपनी अपने इस नए स्मार्टफोन को 23,000 रुपए के रेंज में लॉन्च कर सकती है। इस फोन में कंपनी एंड्रॉयड 10 का सपोर्ट देगी, जो ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ चलेगा। इस फोन को दो वेरिएंट में पेश किया जाएगा। पहला वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा और दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung company is going to launch a new smartphone in India tomorrow. The name of this smartphone is Samsung Galaxy A31, which will be launched on June 4 i.e. tomorrow Thursday. The news of the launch of this smartphone was spread by the company only last week, but now the Flipkart company has updated the teaser of the newly launched phone of this phone on its portal.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X