Samsung Galaxy A52 के लॉन्च से पहले लीक हुआ फोन बॉक्स, देखिए उसमें क्या-क्या है...!
Samsung Galaxy A52 लॉन्च होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उम्मीद है कि कंपनी 4G और 5G नेटवर्क सपोर्ट के साथ इन दोनों स्मार्टफोन पेश करेगी। रेंडर्स पर पर्याप्त मात्रा में विवरण देने के साथ-साथ दोनों हैंडसेट की विशेषताओं के बारे में बताया गया है।

रिटेल बॉक्स हुआ लीक
गैलेक्सी A52 को हाल ही में ऑनलाइन स्पॉट किया गया था जहाँ उसके कई स्पेसिफिकेशंस दिए गए है अब, हैंडसेट के बारे में एक और लीक सामने आया है। दरअसल इस फोन का एक रिटेल बॉक्स लीक हुआ है।
रिटेल बॉक्स में काफी चीजें मौजूद
सैमसंग गैलेक्सी ए52 की लीक हुई रिटेल बॉक्स इमेज को ट्विटर पर अहमद क्वैडर नामक एक टिप्स्टर द्वारा शेयर किया गया है। लीक की गई इमेज में फोन यूनित और एक पावर एडेप्टर दिखाई दे रही है। इसके अलावा, इस रिटेल बॉक्स में चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर के लिए एक यूएसबी टाइप-सी केबल भी दिखाई दे रहा है।
64 मेगापिक्सल का होगा कैमरा
ऐसा लगता है कि रिटेल बॉक्स के अंदर कोई अन्य एक्सेसरी पैक नहीं की गई है। लीक हुए बॉक्स से इस फोन की कुछ खास विशेषताओं का पता चलता है। उनमें OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन) सपोर्ट के साथ 64MP क्वाड-कैमरा मॉड्यूल शामिल है।
4 कैमरों का सेटअप
इसके अलावा इस फोन के बारे में कहा जा रहा है कि इस फोन में कंपनी 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा सेंसर देगी। वहीं इसमें 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और 2 मेगापिक्सल का एक डेप्थ सेंसर भी होगा। इस तरह से इस फोन में कुल 4 कैमरों का यानि क्वॉड कैमरा सेटअुप दिया जाएगा।
इस फोन की शानदार डिस्प्ले
इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने Infinity-O display देने का फैसला किया है, जो पंच-होल के साथ आएगा। इस फोन की डिस्प्ले 6.52 इंच की हो सकती है, जो कि एक Super AMOLED panel और FHD+ resolution के साथ आएगी। इसके अलावा इस फोन के डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz या 120Hz हो सकता है।
इस फोन का प्रोसेसर
इस फोन के बारे में कहा जा रहा है कि इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 750G चिपसेट दिया गया है। इस फोन में कंपनी 8 जीबी रैम और 6 जीबी रैम का ऑप्शन दे सकती है। यह एंड्रॉयड 11 पर बेस्ड होगा।


Click it and Unblock the Notifications








