Home
News

भारत में Samsung के इस फोन को मिल रहा One UI 7 अपडेट; ऐसे कर सकते हैं इंस्टॉल

One UI 7 Beta Update:अगर आप सैमसंग का A55 स्मार्टफोन यूज करते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। कंपनी ने इस फोन के लिए Android 15 आधारित One UI 7 बीटा अपडेट जारी कर दिया है। सैमसंग ने 2024 के अपने फ्लैगशिप फोन्स के लिए Android 15 आधारित One UI 7 का स्टेबल अपडेट रोलआउट करना शुरू कर दिया है। हालांकि अभी भारतीय यूजर्स को फिलहाल स्टेबल अपडेट नहीं मिल पा रहा है। यानी कि उनको इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

नई मीडिया रिपोर्ट में पता चला है कि कंपनी ने मिड-रेंज स्मार्टफोन Samsung Galaxy A55 के लिए One UI 7 बीटा अपडेट भारत में उपलब्ध करा दिया है। आइए इस नए अपडेट के बारे में जानते हैं।

Samsung के इस फोन को मिल रहा One UI 7 अपडेट

One UI 7 बीटा अपडेट

  • अगर इस अपडेट के साइज की बात करें तो ये अपडेट लगभग 2780.93 MB का है।
  • इस अपडेट के साथ आपको Android 15 के सभी नए फीचर्स मिलेंगे।
  • इसके साथ ही One UI 7 के विजुअल व परफॉर्मेंस अपग्रेड्स मिलते हैं।
  • यह अपडेट अप्रैल 2025 का सिक्योरिटी पैच भी साथ लाता है।
  • One UI 7 अपडेट में यूजर्स को बेहतर पर्सनलाइजेशन, प्रोडक्टिविटी टूल्स, और सिक्योरिटी से जुड़े नए फीचर्स मिलते हैं।

कैसे इंस्टॉल करें नया अपडेट?

  • इसके लिए सबसे पहले Samsung Members ऐप खोलें। इसे Google Play Store से डाउनलोड करें।
  • ऐप के होम स्क्रीन पर या मेगाफोन आइकन में आपको One UI 7 बीटा प्रोग्राम का बैनर दिखाई देगा।
  • बैनर पर टैप करें और फिर 'Join Now' ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर बीटा प्रोग्राम से जुड़े FAQs आएंगे।
  • अब पेज के नीचे आपको 'Enrol' बटन दिखाई देगा।
  • आखिर में नियम और शर्तें पढ़ने के बाद 'Continue' पर टैप करें।
  • इसके बाद, आपको अपने फोन में बीटा अपडेट का नोटिफिकेशन मिलेगा। इसे डाउनलोड और इंस्टॉल करें।

इन बातों का रखें ध्यान

  • अपडेट इंस्टॉल करते समय आपके डिवाइस को फुल चार्ज रखें और इंटरनेट कनेक्शन का भी ध्यान रखें। अपडेट के दौरान फोन एक या दो बार रीस्टार्ट हो सकता है।
  • अपडेट से पहले अपने डिवाइस का बैकअप जरूर लें क्योंकि बीटा अपडेट में कुछ बग्स हो सकते हैं।
  • साथ ही डेली-ड्राइवर फोन पर इसे इंस्टॉल करने से पहले सावधानी बरतें।
 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy A55 One UI 7 beta update feature and how to download
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X