Samsung Galaxy A57 मचाने आ रहा है धमाल, BIS लिस्टिंग में दिखा, लॉन्च बेहद करीब
Samsung का नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Samsung Galaxy A57 एक बार फिर सुर्खियों में है। पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy A56 के सक्सेसर के तौर पर आने वाला यह फोन अब Bureau BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है, जिससे साफ संकेत मिलते हैं कि भारत में इसका लॉन्च अब ज्यादा दूर नहीं है।
BIS लिस्टिंग आमतौर पर किसी भी डिवाइस के आधिकारिक लॉन्च से ठीक पहले सामने आती है, ऐसे में Galaxy A57 को लेकर हलचल तेज हो गई है।

BIS सर्टिफिकेशन से लॉन्च की पुष्टि के संकेत
BIS वेबसाइट पर सामने आई लिस्टिंग में Samsung के एक स्मार्टफोन का मॉडल नंबर SM-A576B/DS दर्ज है। यहां DS का मतलब डुअल सिम सपोर्ट से है। हालांकि लिस्टिंग में फोन का नाम सीधे तौर पर नहीं लिखा गया है, लेकिन Samsung की मॉडल नंबरिंग स्ट्रैटेजी के मुताबिक यह डिवाइस Galaxy A57 5G ही माना जा रहा है। इससे यह लगभग तय हो जाता है कि Samsung जल्द ही A-सीरीज का नया फोन भारतीय बाजार में उतारने वाली है।
Samsung Galaxy A57 5G: क्या होंगे फीचर्स?
रिपोर्ट्स की मानें तो Galaxy A57 5G कैमरा और बिल्ड क्वालिटी के मामले में बड़ा अपग्रेड ला सकता है। फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जिसके साथ 13MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 5MP मैक्रो सेंसर मिलने की उम्मीद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
परफॉर्मेंस के मोर्चे पर Galaxy A57 में Exynos 1680 चिपसेट मिलने की संभावना है, जो Galaxy A56 में इस्तेमाल हुए Exynos 1580 से ज्यादा पावरफुल होगा। डिजाइन की बात करें तो फोन में ग्लास बैक पैनल मिलने की उम्मीद है, जिसे Corning Gorilla Glass Victus+ से प्रोटेक्ट किया जा सकता है। इसके साथ एल्यूमिनियम फ्रेम और IP67 रेटिंग भी मिलने की संभावना है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है।
डिस्प्ले, बैटरी और सॉफ्टवेयर
Galaxy A57 5G में 6.7-इंच FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,900 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट कर सकता है। फोन के Android 16 पर आउट-ऑफ-द-बॉक्स आने की संभावना है।
बैटरी की बात करें तो इसमें 5,000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स यह भी इशारा कर रही हैं कि Samsung इस फोन को Galaxy A37 के साथ लॉन्च कर सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








