25 मार्च को भारत में लॉन्च होंगे Samsung के नए A-Series फोन, Galaxy A57 और Galaxy A37 लिस्ट में
Samsung ने भारत में अपने नए Galaxy A-Series स्मार्टफोन्स के लॉन्च की आधिकारिक तारीख का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने पुष्टि की है कि नए A-Series फोन 25 मार्च को शाम 5:30 बजे (IST) लॉन्च किए जाएंगे।
हालांकि Samsung ने अभी तक आने वाले फोन के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स और लीक के मुताबिक कंपनी Galaxy A57 और Galaxy A37 को भारतीय बाजार में पेश कर सकती है।

25 मार्च को होगा लॉन्च
Samsung ने अपने X अकाउंट पर पोस्ट कर नए A-Series फोन के लॉन्च की जानकारी दी है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर एक माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है, जहां यूजर्स रजिस्टर करके आने वाले स्मार्टफोन्स से जुड़ी जानकारी और नोटिफिकेशन प्राप्त कर सकते हैं। टीजर वीडियो में फोन की साइड प्रोफाइल की हल्की झलक भी दिखाई गई है।
Galaxy A57: संभावित फीचर्स
Samsung Galaxy A57 में कई प्रीमियम फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। लीक के अनुसार यह फोन Exynos 1680 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। इसमें 12GB तक RAM और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। फोन में FHD+ 120Hz AMOLED डिस्प्ले और मेटल फ्रेम दिया जा सकता है। साथ ही स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus+ मिल सकता है।
कैमरा की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है।
- 50MP प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ)
- 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
- 5MP मैक्रो लेंस
- वहीं सेल्फी के लिए 12MP फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।
फोन में 5000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा इसमें IP68 रेटिंग, NFC सपोर्ट और 6 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट भी दिए जा सकते हैं।
Galaxy A37: संभावित स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy A37 में Exynos 1480 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके साथ 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलने की संभावना है। इस मॉडल में प्लास्टिक फ्रेम हो सकता है, जबकि स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिलने की उम्मीद है। डिस्प्ले के लिए इसमें भी FHD+ 120Hz AMOLED स्क्रीन दी जा सकती है। वहीं कैमरा सेटअप, बैटरी और चार्जिंग के मामले में यह फोन Galaxy A57 जैसा ही हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








