Samsung Galaxy J6 और Galaxy A6 Plus का MRP कंफर्म
सैमसंग के अपकमिंग स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी J6 और गैलेक्सी A6 सीरिज के स्मार्टफोन भारत में 21 मई को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट्स भेजने शुरू कर दिए हैं। कंपनी ने इसे लेकर एक ट्वीट भी किया था, जिससे इस फोन की लॉन्च डेट 21 मई कंफर्म हो गए हैं।
अब रिपोर्ट सामने आई है, जिसके मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी J6 और गैलेक्सी A6 प्लस के रिटेल बॉक्स सामने आए हैं और सैमसंग की बजट जे सीरिज के स्मार्टफोन की MRP कीमत से लॉन्च के पहले ही पर्दा उठ गया है।

रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सैमसंग इस इवेंट में गैलेक्सी J में 2 और गैलेक्सी A मॉडल के 2 स्मार्टफोन पेश करने जा रही है। ट्वीट के बाद काफी हद तक ये कंफर्म हो गया कि कंपनी सिर्फ गैलेक्सी J6 और गैलेक्सी A6 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। अब द मोबाइल इंडियन की रिपोर्ट के मुताबिक, इन दोनों स्मार्टफोन के रिटेल बॉक्स से फोन की MRP कीमत सामने आई है।
रिटेल बॉक्स से पता चलता है कि गैलेक्सी J6 स्मार्टफोन का (MRP) अधिकतम विक्रय मूल्य 14,990 रुपए है। वहीं, गैलेक्सी A6 प्लस का MRP 28,000 रुपए है। रिटेल बॉक्स की कीमत को देखकर कहा जा सकता है कि कंपनी गैलेक्सी जे6 सीरिज को बजट कैटेगिरी और गैलेक्सी ए6 प्लस को हाई बजट कैटेगिरी में पेश करेगी।
हालांकि रिटेल बॉक्स पर एमआरपी दी गई है और ये फोन का असल लॉन्च प्राइस नहीं होगा। कंपनी इन फोन को मार्केट ऑपरेटिंग प्राइस (MOP) प्राइस पर पेश कर सकती है, जो एमआरपी से कम ही होता है। फिलहाल इन रिटेल बॉक्स से स्मार्टफोन्स की फीचर्स और स्पेक्स सामने नहीं आए हैं।
हाल ही में सैमसंग गैलेक्सी J6 के फीचर्स सामने आए थे। इन फीचर के मुताबिक इस फोन में 5.6 इंच का एचडी प्लस डिसप्ले होगा। इसका पिक्सल रिजॉल्यूशन 720 x 1480 होगा। ये फोन एमोलेड डिसप्ले के साथ आएगा। जैसा कि हम बता चुके हैं कि ये स्मार्टफोन ओक्टाकॉर Exynos 7870 प्रोसेसर के साथ आएगा। सैमसंग के इस स्मार्टफोन में रैम के लिए 2GB/3GB/4GB के तीन ऑप्शन होंगे।
फोटोग्राफी के लिए गैलेक्सी J6 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है। कंपनी इस फोन को सिंगल रियर कैमरा के साथ पेश करेगी। फ्रंट कैमरा की बात करें, तो ये स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा के साथ आएगा।
पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3000 mAh की बैटरी होगी। सैमसंग के इस बजट स्मार्टफोन की कीमत सामने नहीं आई है। कंपनी इस फोन में बाइक मोड, अल्ट्रा डेटा सेविंग मोड और सैमसंग मॉल के साथ पेश करेगी।


Click it and Unblock the Notifications








