Samsung Galaxy A71 समेत बहुत सारे गैलेक्सी स्मार्टफोन की कीमत हुई कम
Samsung कंपनी के एक नहीं बल्कि बहुत सारे स्मार्टफोन्स की कीमत को कम कर दिया है। इस लिस्ट में एक नहीं बल्कि बहुत सारे सैमसंग के स्मार्टफोन्स है। इनमें Samsung Galaxy A71, Samsung Galaxy A51, Samsung Galaxy A31, Samsung Galaxy A21s, Samsung Galaxy M01s, Samsung Galaxy M01 Core शामिल है।
Samsung Galaxy M01 Core
Samsung Galaxy M01 Core को भी कंपनी ने 500 रुपए सस्ता कर दिया है। इस फोन का एक वेरिएंट 1 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत कम होने के बाद अब 4,999 रुपए है। वहीं इस फोन का दूसरा वेरिएंट 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है और उसकी कीमत कम होने के बाद 5,999 रुपए है।
Samsung Galaxy M01s
Samsung Galaxy M01s को भी कंपनी ने 500 रुपए सस्ता कर दिया है। इस फोन को अब 9,499 रुपए में खरीदा जा सकता है। इस फोन को ग्रे और लाइट ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है। इस फोन में कई खास फीचर्स और अच्छे स्पेसिफिकेशंस दिए गए हैं, जो इस फोन को बजट रेंज में एक अच्छा स्मार्टफोन बनाती है।
Samsung Galaxy A21s
इस फोन की बात करें तो कंपनी ने इस फोन दो वेरिएंट में रेट की कटौती की है। इसका पहला वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इस वेरिएंट की कीमत में 1500 रुपए की कटौती की गई है। इस फोन को अब 14,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। इस फोन का दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 1000 रुपए कम कर दी गई है। इस फोन को अब 16,499 रुपए में खरीदा जा सकता है।
Samsung Galaxy A31
इस फोन का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 1000 रुपए सस्ते दाम के साथ अब 19,999 रुपए में बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। इस फोन को प्रिज्म क्रश ब्लैक, प्रिज़्म क्रश व्हाइट और प्रिज़्म क्रश ब्लू कलर में भी खरीदा जा सकता है।
Samsung Galaxy A51
इस फोन का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 22,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। इस फोन की कीमत में 1000 रुपए की कटौती की गई है। इस फोन की कीमत में कंपनी ने 1000 रुपए की कटौती की है। इसके अलावा इस फोन का दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत अब 24,499 रुपए है, इस फोन की कीमत पहले 25,999 रुपए थी। लिहाजा इस फोन की कीमत को अब 1,500 रुपए कम कर दिया गया है।
Samsung Galaxy A71
इस फोन का 8 जीबी रैम वाला और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को अब 29,499 रुपए में खरीदा जा सकता है। इस फोन की कीमत पहले 29,999 रुपए थी। लिहाजा, इस फोन की कीमत में कंपनी ने 500 रुपए की कटौती की है। इस फोन को प्रिज़्म क्रश ब्लैक, प्रिज़्म क्रश सिल्वर, हेज़ क्रश सिल्वर और प्रिज़्म क्रश ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications