Samsung Galaxy A8 (2018) और Galaxy A8+ (2018) लॉन्च, जाने कीमत और स्पेक्स
लंबे इंतजार के बाद सैमसंग ने अपनी नेक्स्ट जनरेशन A सीरिज स्मार्टफोन Samsung Galaxy A8 (2018) और Galaxy A8+ (2018) को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने दोनों स्मार्टफोन को खास फीचर्स के साथ पेश किया है। सैमसंग गैलेक्सी ए8 और सैमसंग गैलेक्सी ए8 प्लस स्मार्टफोन 2017 में लॉन्च स्मार्टफोन का अपग्रेड वर्जन हैं। पहले उम्मीद की जा रही थी कि कंपनी इन स्मार्टफोन को जनवरी में पेश करेगी, लेकिन दोनों स्मार्टफोन को मंगलवार को पेश कर दिया गया है। सैमसंग गैलेक्सी ए8(2018) और ए8 प्लस (2018) जनवरी 2018 से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

सैमसंग गैलेक्सी ए8 के स्पेक्स और फीचर्स- गैलेक्सी ए8 (2018) में 5.6 इंच फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका ऑस्पेक्ट रेश्यो 18.5:9 है। इसकी स्क्रीन रिजॉल्यूशन 2220x1080 पिक्सल है। सैमसंग के दोनों स्मार्टफोन को डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप के साथ पेश किया गया है। दोनों स्मार्टफो में 16 मेगापिक्सल फिक्स्ड फोकस लेंस दिया गया है, जिसका अपर्चर एफ/1.9 और 8 मेगापिक्सल सेंसर के साथ अपर्चर एफ/1. दिया गया है। वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में अपर्चर एफ/1.7 लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर है। सेल्फी बेहतर बनाने के लिए फोन में बोकेह इफेक्ट दिया गया है इसके अलावा कुछ फोटोग्राफी मोड्स दिए गए हैं।
सैमसंग गैलेक्सी ए8 और सैमसंग गैलेक्सी ए8 प्लस एंड्रॉयड 7.1.1 नॉगट पर चलते हैं। रैम और स्टोरेज के आधार पर सैमसंग गैलेक्सी ए8 (2018) को एक ही वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसमें 4 जीबी रैम के साथ 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। दोनों फोन में 256 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है।
कनेक्टिविटी के लिए दोनों स्मार्टफोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी जैसे पोर्ट ऑप्शन दिए हैं। दोनों स्मार्टफोन को धूल और पानी से सुरक्षित बनाने के लिए आईपी-68 सर्टिफिकेशन मिला है। दोनों फोन चार कलर वेरिएंट, ब्लैक, ऑर्किड ग्रे, गोल्ड और ब्लू में मिलेंगे।
सैमसंग गैलेक्सी ए8 की कीमत- फिलहाल कंपनी की तरफ से दोनों स्मार्टफोन के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फोन को यूरोप में 499 यूरो यानी करीब 37,750 रुपए में लॉन्च किया जा सकता है। गैलेक्सी ए8+ (2018) एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलते हैं। जबकि
सैमसंग गैलेक्सी ए8+ (2018) के स्पेक्स और फीचर्स- गैलेक्सी ए8+ (2018) में एक 6 इंच फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गा है। सैमसंग के दोनों स्मार्टफोन को डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप के साथ पेश किया गया है। दोनों स्मार्टफो में 16 मेगापिक्सल फिक्स्ड फोकस लेंस दिया गया है, जिसका अपर्चर एफ/1.9 और 8 मेगापिक्सल सेंसर के साथ अपर्चर एफ/1. दिया गया है। वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में अपर्चर एफ/1.7 लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर है। सेल्फी बेहतर बनाने के लिए फोन में बोकेह इफेक्ट दिया गया है। इसके अलावा कुछ फोटोग्राफी मोड्स दिए गए हैं।
सैमसंग गैलेक्सी ए8 और सैमसंग गैलेक्सी ए8 प्लस एंड्रॉयड 7.1.1 नॉगट पर चलते हैं। दोनों स्मार्टफोन में एक ऑक्टा-कोर चिप है। गैलेक्सी ए8+ (2018) को रैम और स्टोरेज के आधार पर दो वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसमें 4 जीबी के साथ 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज और 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगा। इस फोन में भी 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है।
गैलेक्सी ए8+ (2018) में एक 3500 एमएएच बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए दोनों स्मार्टफोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी जैसे पोर्ट ऑप्शन दिए हैं। दोनों स्मार्टफोन को धूल और पानी से सुरक्षित बनाने के लिए आईपी-68 सर्टिफिकेशन मिला है। दोनों फोन चार कलर वेरिएंट, ब्लैक, ऑर्किड ग्रे, गोल्ड और ब्लू में मिलेंगे।
सैमसंग गैलेक्सी ए8+ (2018) की कीमत- रिपोर्ट्स के मुताबिक, गैलेक्सी ए8+ के स्टार्टिंग वेरिएंट की कीमत 599 यूरो यानी करीब 45,300 रुपए हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








