कम हुई गैलेक्सी ए9 प्रो की कीमत, सैमसंग ने की भारी कटौती
सैमसंग ने अपने स्मार्टफोन गैलेक्सी ए9 प्रो की कीमत कम कर दी है। इस फोन को आप 2,590 रुपए कम में खरीद सकते हैं।
सैमसंग इंडिया ने अपने स्मार्टफोन गैलेक्सी ए9 प्रो के फ्लिप्कार्ट पर उपलब्ध होने की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही कंपनी ने यह भी बताया है कि यह फोन अब कम कीमत में उपलब्ध होगा। पहले सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो की 32,490 रुपए थी, जिसमें कंपनी ने 2,590 रुपए की कटौती की है।

सैमसंग का गैलेक्सी ए9 प्रो भारत में पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुआ था। यह फोन आपको ब्लैक, गोल्ड और वाइट रंगों में मिलेगा। इसे फ्लिप्कार्ट से खरीदा जा सकता है। इस फोन की सेल 3 मार्च को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

फोन के फीचर्स के बारे में बात करें तो इस फोन की हाईलाइट है इसका 6 इंच का डिस्प्ले जो कि फुल एचडी सुपर AMOLED है। इस फोन में 1.8 GHz ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर है, साथ ही इसकी रैम 4जीबी की है। सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो में 16मेगापिक्सल का रियर कामा है और इसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल है।
गैलेक्सी ए9 प्रो में 32जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे आप माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी, वाईफाई ब्लूटूथ, यूएसबी और एनएफसी आदि ऑप्शन हैं।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications