3300mAh बैटरी व 16MP कैमरा वाला Samsung स्मार्टफोन हुआ सस्ता
सैमसंग के फैन्स के लिए एक अच्छी खबर है। कंपनी का मिड बजट स्मार्टफोन Samsung Galaxy C7 Pro सस्ता हो गया है।
Samsung ने इस फोन को पिछले साल अप्रैल में लॉन्च किया था। लॉन्च के समय इस फोन की कीमत, 27,990 रुपए थी। एक पहले भी इस फोन को प्राइस कट मिल चुका है, जिसके बाद इसकी कीमत 24,900 रुपए हो गई थी।
अब सामने आई रिटेलर महेश टेलीकॉम के अनुसार, इस फोन की कीमत एक बार फिर 2500 रुपए कम हुई है, जिसके बाद इसे 22,400 रुपए में खरीदा जा सकता है।

नई कीमत के साथ अमेजन इंडिया पर उपलब्ध-
सैमसंग गैलेक्सी C7 प्रो नई कीमत के साथ ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है। हालांकि ये फोन सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट पर पुरानी कीमत यानी 24,900 रुपए में नजर आ रहा है। इसके अलावा इस फोन को पेटीएम मॉल से खऱीदने पर 2500 रुपए कैशबैक भी मिल रहा है। आइए जानते हैं इस फोन को फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में।
बॉडी और ओएस-
सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो एक ड्यूल सिम स्मार्टफोन है। यह एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में फुल मेटल बॉडी दी है। फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है, जो कि इसके होम बटन पर है।
डिसप्ले और प्रोसेसर-
सैमसंग का यह नया हैंडसेट 5.7 इंच की फुल एचडी सुपर AMOLED 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले दिया गया है, जिसे कॉर्निंग गोरिला ग्लास 4 की प्रोटेक्शन मिलती है। गैलेक्सी सी7 प्रो स्मार्टफोन में 2.2GHz ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 626 एसओसी प्रोसेसर है, जिसके साथ फोन में 4जीबी की रैम भी है।
कैमरा-
गैलेक्सी सी7 प्रो स्मार्टफोन 16मेगापिक्सल के रियर और फ्रंट कैमरा के साथ आता है। दोनों ही सेंसर एफ/1.9 अपर्चर वाले हैं। ये कैमरा 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से फुल-एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता के साथ आता है। फोन के रियर कैमरा के साथ डुअल फ़्लैश मोड्यूल दिया गया है।
रैम और स्टोरेज-
सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो फोन में 64जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इस फोन में 4 जीबी रैम दिया गया है।

बैटरी और कनेक्टिविटी-
पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3300 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, यूएसबी टाइप सी, ब्लूटूथ एनएफसी आदि ऑप्शन दिए गए हैं। ये फोन ऑल्वेज़ ऑन डिस्प्ले और सैमसंग पे फ़ीचर के साथ आता है।


Click it and Unblock the Notifications








