Home
News

सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो जल्द ही भारत में होगा लॉन्च, 6 जीबी है रैम

सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो जल्द ही भारत में होगा लॉन्च। इस फोन में है 6 जीबी रैम।

By Agrahi

सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो चाइना में पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। अब सुनने में आया है कि यह जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। खबरों की मानें तो गैलेक्सी सी9 प्रो जनवरी 18 को भारत में लॉन्च होगा।

6 जीबी रैम सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो जल्द ही भारत में होगा लॉन्च

सैमसंग के इस नए स्मार्टफोन गैलेक्सी सी9 प्रो की खास बात इसकी 6जीबी रैम है। चाइना में इस फोन को सीएनवाई 3,199 लगभग 31,700 रुपए में लॉन्च किया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसी कीमत में यह फोन भारत में पेश होगा।

गैलेक्सी सी9 प्रो 4जी LTE सपोर्ट के साथ आएगा, फोन में 6 इंच की फुल एचडी AMOLED डिस्प्ले दी गई है। जिसका रेजोल्यूशन 1080*1920 पिक्सल है। यह स्मार्टफोन ड्यूल सिम सपोर्ट के साथ आता है, जिसमें दोनों नैनो सिम स्लॉट हैं।

6 जीबी रैम सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो जल्द ही भारत में होगा लॉन्च

फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 635 एसओसी, 1.95 GHz प्रोसेसर है। फोन की 6जीबी रैम इसे और पॉवरफुल बनाती है। सैमसंग के इस फोन में 64जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

6 जीबी रैम सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो जल्द ही भारत में होगा लॉन्च

गैलेक्सी सी9 प्रो में 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा है, और इसका फ्रंट कैमरा भी 16 मेगापिक्सल का है। रियर कैमरे के साथ ड्यूल एलईडी फ़्लैश मोड्यूल दिया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
samsung galaxy c9 pro to be launched on 18th january Hindi news. Read more in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X