सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो पर मिल रहा है 7000 रुपए का डिस्काउंट
सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जो 6जीबी की बड़ी रैम के साथ लॉन्च हुआ था। इस फोन की कीमत कंपनी ने सबसे पहले जून में करीब 5000 रुपए कम की थी, जिसके बाद यह फोन अपने ओरिजिनल कीमत 36,900 रुपए से कम होकर 31,900 रुपए पर आ गया था।

अब एक मुंबई बेस्ड ऑफलाइन रिटेलर महेश टेलिकॉम के अनुसार सैमसंग ने एक बार फर गैलेक्सी सी9 प्रो की कीमत भारत में कम कर दी है। यह फोन अब 2000 रुपए और सस्ता हो चूका है। रिटेलर ने यह खबर अपने ट्विटर के जरिए शेयर की है। अब इस डिस्काउंट के बाद सैमसंग के इस फोन को 29,900 रुपए में खरीदा जा सकता है।

ये हैं फोन के स्पेसिफिकेशन
सैमसंग गैलेक्सी C9 प्रो स्मार्टफोन में 6 इंच की फुलएचडी 1080पी AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 653 एसओसी प्रोसेसर और 6जीबी रैम है। फोन की स्टोरेज 64जीबी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो में 16एमपी का रियर कैमरा है, जबकि फोन का फ्रंट कैमरा भी 16एमपी का है। दोनों कैमरा मोड्यूल्स में अपर्चर है साथ ही इसके रियर कैमरा में डूअल एलईडी फ़्लैश दी गई है। गैलेक्सी सी9 प्रो में 4जी LTE, ब्लूटूथ, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक कनेक्टिविटी ऑप्शन दिया है। फोन की बैटरी 4000mAh बैटरी दी गई है और साथ ही फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी दी गई है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications