सैमसंग ने बाजार में उतारा गैलेक्सी कोर लाइट स्मार्टफोन
सैमसंग ने नया गैलेक्सी कोर लाइट स्मार्टफोन कोरियन मार्केट में उतार दिया है, हालाकि सैमसंग ने अभी गैलेक्सी कोर को दूसरे देशों के लांच करने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। कोरिया में गैलेकसी कोर भारतीय मुद्रा के हिसाब से 15,800 रुपए में लांच किया गया है। सैमसंग का गैलेक्सी कोर लाइट कोर सीरीज के अंतर्गत लांच किया गया स्मार्टफोन है इससे पहले सैमसंग गैलेक्सी एडवासं और पिछले साल मई के महिने में गैलेक्सी कोर स्मार्टफोन पेश किया गया है। गैलेक्सी कोर लाइट में एंड्रायड का 4.3 जैलीबीन ओएस और सैमसंग टच विज यूआई दिया गया है।
पढ़ें: लिनोवो के 10 महारथी जो आपकी हर जरूरत करेंगे पूरी
फोन की स्क्रीन का साइज 4.7 है जो 480x800 पिक्सल रेज्यूलूशन सपोर्ट करती है। पॉवर के लिए फोन में 1.2 गीगाहर्ट का क्वॉड कोर स्नैपड्रैगन ओएस दिया गया है। गैलेक्सी कोर लाइट में 1 जीबी रैम और 5 मेगापिक्सल का रियर ऑटोफोकस कैमरा लिड लाइट के साथ लगा हुआ है। फोन की इंटरनल मैमोरी 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की मदद से 32 जीबी तक एक्पेंड कर सकते हैं।

4जी एलटीई कनेक्टीविटी के साथ फोन में वाईफाई, ब्लूटूथ 3.0, एनएफसी, ब्लूटूथ 3.0, एनएफसी, 3 जी, जीपीएस जैसे कनेक्टीविटी ऑप्शन दिए गए हैं। फोन में 2000 एमएएच बैटरी लगी हुई है। इस साल मई में सैमसंग ने गैलेक्सी एस5, गैलेक्सी एस 5 एक्टिव जैसे स्मार्टफोन बाजार में उतारे हैं जिसमें से एस 5 स्मार्टफोन हार्ट सेंसर के अलावा सेहत से जुड़ी दूसरी एप्लीकशनें दी गईं हैं। इनमे से एस5 एक्टिव यूएस के अलावा कई दूसरे बाजारों में भी उपलब्ध है।


Click it and Unblock the Notifications