Samsung Galaxy F12 और Samsung Galaxy F02s भारत में हुए लॉन्च, ₹10,000 रुपए से कम कीमत
सैमसंग कंपनी ने अपने दो नए फोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। इन दो फोन का नाम Samsung Galaxy F12 और Samsung Galaxy F02s है। इन दोनों फोन के बारे में पिछले कुछ वक्त से चर्चाएं हो रही थी। अब आखिरकार इन दोनों फोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। आइए हम आपको इन दोनों फोन के बारे में बताते हैं।

Samsung Galaxy F02s के स्पेसिफिकेशंस
Samsung Galaxy F02s में कंपनी ने 6.5 इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी है। यह डिस्प्ले Infinity-V स्टाइल नॉच डिस्प्ले के साथ दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 450 का इस्तेमाल किया है। इस प्रोसेसर के साथ यह फोन एंड्रॉयड 10 पर बेस्ड OneUI पर रन करेगा। इस फोन को कंपनी तीन कलर डायमंड ब्लू, डायमंड व्हाइट और डायमंट ब्लैक में लॉन्च करेगी।
इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो कंपनी ने इस फोन के पिछले हिस्से में रेक्टेंगुलर शेप के बॉक्स में कैमरा सेटअप फिट किया गया है। इस फोन में ट्रिपल बैक कैमरा दिया गया है। इस सेटअप का पहला कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। इस फोन का दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल और तीसरा कैमरा भी 2 मेगापिक्सल के सेंसर्स के साथ आता है।
इस फोन का फ्रंट कैमरा भी 8 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा इस फोन की बैटरी पर गौर करें तो कंपनी ने इस फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी है, जो 15W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इस फोन के वेरिएंट की बात करें तो इसका पहला वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 8,999 रुपए है। वहीं इस फोन का दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 9,999 रुपए है। इस फोन को 9 अप्रैल से बिक्री के लिए पेश किया जाएगा।
Samsung Galaxy F12 की स्पेसिफिकेशन्स
इस फोन में कंपनी ने 6.5 इंच की डिस्प्ले दी है, जो इनफिनिटी-वी नॉच के साथ आई है। इस फोन का स्क्रीन एचडी+ रिजॉल्यूशन के साथ आता है, और इसका डिस्प्ले रिफ्रेश रेट 90Hz है। इस फोन के प्रोसेसर की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में Exynos 850 चिपसेट को शामिल किया है जो एंड्रॉयड 11 पर बेस्ड OneUI 3.1 के साथ फोन को चलाता है।
इस फोन का बैक कैमरा सेटअप एक स्वायर बॉक्स में आता है, जिसमें 4 कैमरा सेंसर्स दिए गए हैं। इस सेंसर का पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल के Samsung GM2 के सेंसर के साथ आता है। इसके अलावा इस फोन का दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल के सेंसर के साथ आता है, जबकि बाकी दे दो कैमरे 2-2 मेगापिक्सल के सेंसर्स के साथ आते हैं। इस फोन में कंपनी ने 6000 एमएएच की बैटरी दी है।
इस फोन को कंपनी ने एक ही वेरिएंट में पेश किया है। यह वेरिएंट 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इस फोन की कीमत कंपनी ने 9,999 रुपए तय की है। इस फोन को 1000 रुपए के इंस्टेंट कैशबैक के साथ खरीदा जा सकता है। इसके अलावा इस फोन की बिक्री 12 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।


Click it and Unblock the Notifications