Home
News

12 बजे से शुरु हो रही है 6,000 mAh बैटरी वाले सैमसंग गैलेक्‍सी F12 की सेल

By Gizbot Bureau

पिछले हफ्ते सैमसंग ने अपनी F-सीरीज़ के अंदर दो नए स्‍मार्टफोन शामिल किए थे, Galaxy F12 और Galaxy F02s, आज Galaxy F12 मॉडल की सेल 12 बजे से फ्लिपकार्ट में शुरु होगी, अगर आप बजट स्‍मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो ये स्‍मर्टफोन्‍स न सिर्फ आपकी पॉकेट में फिट होंगे बल्‍कि डेली वर्क के लिए इसे बेस्‍ट स्‍मार्टफोन कहा जा सकता है। Galaxy F12 की खासियतों के बारे में बात करे तो इसमें 48 मेगापिक्‍सल वाला क्‍वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है, साधारण स्‍क्रीन के मुकाबले इसमें 90 Hz रिफ्रेश रेट वाली स्‍क्रीन मिलती है, एक बार फुल चार्ज करने के बाद दूसरे फोन के मुकाबले ये ज्‍यादा टॉकटाइम और स्‍टैंडबॉय टाइम देता है क्‍योंकि इसमें 6000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।

12 बजे से शुरु हो रही है 6,000 mAh बैटरी वाले सैमसंग गैलेक्‍सी F12 की सेल

Galaxy F12 में क्‍या खास है?

F12 में दो मैमोरी ऑप्‍शन मिलते हैं पहला 4 GB RAM के साथ 64 GB इंटरनल मैमोरी और 4 GB RAM के साथ 128 जीबी का इंटरनल स्‍टोरेज इनकी कीमत की बात करें तो 64 GB इंटरनल मैमोरी वैरियंट 10,999 रु में उपलब्‍ध है वहीं 128 जीबी वैरियंट के लिए 11,999 रु खर्च करने पड़ेंगे। Galaxy F02s में 6.5 इंच की एचडी प्‍लस इनफिन्‍टिी वी स्‍क्रीन दी गई है, F12 के मुकाबले इसमें थोड़ी कम पॉवर की 5,000 एमएएच वाली बैटरी मिलती है, लेकिन बाजार में मौजूद इस रेंज के फोन से मुकाबले करें तो ये आपको निराश नहीं करता। Galaxy F02s बाजार में पहले से ही बिक्री के लिए उपलब्‍ध है।

सैमसंग ऑनलाइन स्‍टोर के अलावा Flipkart.com और दूसरे रीटेल स्‍टोर्स में Galaxy F12 की सेल 12 बजे शुरु हो जाएगी साथ में ICICI बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड में 1,000 रु का इंस्‍टेंट डिस्‍काउंट भी दिया जा रहा है।

Galaxy F12 के स्‍पेसिफिकेशन

Galaxy F02s में 6.5 इंच की एचडी प्‍लस इनफिन्‍टिी वी स्‍क्रीन, 48 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्‍सल वाला अल्‍ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्‍सल का डेप्‍थ सेंसर दिया गया है साथ में 2 मेगापिक्‍सल का मेक्रो लेंस भी इसमें दिया गया है। सेल्‍फी के लिए 8 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा लगा हुआ है। फोन में दी गई 6,000 एमएएच की बैटरी 15 वॉट का फास्‍ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, नीचे की ओंर सिंगल स्‍पीकर ग्रिल और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक, टाइप सी चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
SAMSUNG New Budget F Series Smartphone GALAXY F12 WITH 6,000 MAH BATTERY TO GO ON First SALE TODAY AT 12 PM ON FLIPKART, GALAXY F12 is Available on 2 Memory varient option. During sale User will get 1000 rs instant discount also.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X