Samsung होली के मौके पर लाया सस्ता 5G फोन, 50MP कैमरा और फास्ट चार्जिंग की सुविधा, सिर्फ इतनी है कीमत
Samsung ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Galaxy F16 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन पिछले साल के Galaxy F15 5G का अपग्रेडेड वर्जन है, जो बेहतर डिजाइन, दमदार प्रोसेसर और नए फीचर्स के साथ आता है।
इसमें फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली बड़ी बैटरी दी गई है। फोन कई स्टोरेज और कलर वेरिएंट में आता है। फोन की पहली सेल कल से लाइव होने वाली है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में।

Galaxy F16 5G का प्राइस और अवेलेबिलिटी
सैमसंग ने गैलेक्सी F16 5G को 11,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है, जिसमें बैंक ऑफर्स भी शामिल हैं। यह स्मार्टफोन 13 मार्च यानी कल दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह ब्लिंग ब्लैक, ग्लैम ग्रीन और Bibing Blue जैसे तीन कलर्स में आएगा।
Samsung Galaxy F16 5G के फीचर्स
इस स्मार्टफोन में 6.7-इंच का Full HD+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका 1080x2340 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट है। फोन को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इसमें 8GB तक रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। जिसे 1.5TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉइड 15 बेस्ड One UI 7 पर चलता है। कंपनी ने 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट और 6 बड़े OS अपडेट देने का वादा किया है।
कैमरा और बैटरी
सैमसंग गैलेक्सी एफ16 5जी में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 5MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP का मैक्रो सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स
फोन में 5G 4G,वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। गैलेक्सी एफ16 5जी अपनी दमदार बैटरी पावरफुल प्रोसेसर और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट के चलते मिड-रेंज सेगमेंट में एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








