8 अक्टूबर को सैमसंग लॉन्च करेगा "F" सीरीज का पहला स्मार्टफोन
Samsung Galaxy F41 को 8 अक्टूबर के दिन लॉन्च किया गया जाएगा। आपको बता दें कि सैमसंग की ये नया स्मार्टफोन एफ सीरीज का पहला स्मार्टफोन होगा। इस फोन का एक टीज़र भी फ्लिपकार्ट पर यूज़र्स को दिखाई दे रहा है। Samsung Galaxy F41 में 6000 एमएएच की बैटरी के साथ काफी सारे खास फीचर्स दिए जाएंगे। आइए हम आपको इस फोन के बारे में सभी संभावित फीचर्स के बारे में बताते हैं।

8 अक्टूबर को होगा लॉन्च
Samsung Galaxy F41 को 8 अक्टूबर को शाम 5.30 बजे से लॉन्च किया जाएगा। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी तक इस फोन के लॉन्च इवेंट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन जल्द इस फोन के बारे में कंपनी जानकारियों को साझा करेगी।
6000 एमएएच की होगी बैटरी और बढ़िया डिस्प्ले
इस फोन के कुछ संभावित फीचर्स की बात करें तो इसकी बैटरी के बारे में तो पक्की जानकारी दी जा रही है कि इस फोन में कंपनी 6000 एमएएच की एक काफी दमदार बैटरी देने वाली है, जो निश्चित तौर पर एक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएग। इस वजह से इस फोन का बैटरी बैकअप काफी शानदार होने वाला है।
इसके अलावा इस फोन में कंपनी एक Super AMOLED Infinity-U ़डिस्प्ले देने वाली है। इसके अलावा इस फोन के पिछले हिस्से में कंपनी ट्रिपल कैमरा सेटअप देने वाली है। इसके अलावा इस फोन के पिछले हिस्से में कंपनी एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी देने वाली है।
प्रोसेसर, कनेक्टिविटी, कलर और कीमत
इस फोन के प्रोसेसर के बारे में बात करें तो कंपनी ने इस फोन में Exynos 9611 चिपसेट को प्रोसेसर के रूप में शामिल करने क फैसला किया है। इसके अलावा ये फोन एंड्रॉयड 10 पर चलेगा। इस फोन में कंपनी यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने 3.5 एमएम हेडफोन जैक और एक सिंगल स्पीकर भी देने का फैसला किया है।
इस फोन को कंपनी ब्लैक, ब्लू और ग्रीन कलर में पेश कर सकती है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी और भी कई खास फीचर्स को शामिल कर सकती है। इस फोन के संभावित कीमत की बात करें तो कंपनी इसे 15-20 हजार रुपए हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








