सैमसंग गैलेक्सी F62 पर मिल रहा है 6000 का बड़ा डिस्काउंट, यहाँ से खरीदें
फरवरी में, सैमसंग गैलेक्सी F62 की शुरुआती कीमत 23,999 रुपये थी लेकिन अब आप इसे सस्ते में खरीद सकते है। इसमें Exynos 9825 चिपसेट, 64-मेगापिक्सल क्वाड कैमरा और 7,000mAh की बैटरी जैसे बेहतरीन स्पेक्स दिए गए हैं। Galaxy F62 मोबाइल खरीदने के सही मौके का इंतजार कर रहे ग्राहक अब इसका लाभ भारत में चल रही फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज़ सेल के माध्यम से 6000 की भारी छूट के साथ महज 17,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डे की सेल 7 मई तक है और तब तक आप भी अगर यह मोबाइल खरीदना चाहे तो 17,999 में खरीद सकते है अन्यथा बाद में यही मोबाइल आपको 23,999 में मिलेगा। बता दें कि जब Samsung Galaxy F62 को लॉन्च किया गया था तो तब इसके 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज (23,999) और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये थी।

ऐसे खरीदेंगे तो मिलेगी 3000 की छूट
लेकिन अभी Flipkart की सेल में गैलेक्सी F62 के दोनों वेरिएंट 17,999 रुपये और 19,999 रुपये में बिक रहे हैं। साथ ही अगर आप HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड या एचडीएफसी क्रेडिट / डेबिट कार्ड EMI ट्रंजकसन के माध्यम से इसे खरीदते है तो आपको 10 प्रतिशत की छूट का और लाभ भी उठा सकते हैं। इस मोबाइल को नो-कॉस्ट EMI के साथ 3,000 रुपये प्रति माह से खरीदा जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी F62 के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
सैमसंग गैलेक्सी F62 में 6.7 इंच का S-AMOLED डिस्प्ले है जो 1080 x 2400 पिक्सल का फुल एचडी + रिज़ॉल्यूशन और 2:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। यह वन UI 3.1 आधारित एंड्रॉइड 11 ओएस पर बूट करता है।
यह Exynos 9825 चिपसेट में 6 जीबी / 8 जीबी LPDDR4x एक्स रैम के साथ है। साथ इसमें यूएफएस 2.1 स्टोरेज और एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी है। स्मार्टफोन में 7,000mAh की बैटरी है जो 25W रैपिड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन रिवर्स वायर्ड चार्जिंग के लिए भी सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy F62 में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है। इसके रियर कैमरे में 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस, 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस, 5-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 5-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। इसके अलावा इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।
तो अगर आप भी फ्लिपकार्ट की इस सेल में इस मोबाइल को खरीदना चाहते है तो आप इसे लेजर ब्लू, लेजर ग्रीन और लेजर ग्रे जैसे रंगों में खरीदा सकते है।


Click it and Unblock the Notifications








