Home
News

Samsung Galaxy F62 की आज होगी पहली फ्लैश सेल, 2,500 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट उपलब्ध

Samsung Galaxy F62 को आज पहली बार बिक्री के लिए पेश किा जा रहा है। इस फोन आज दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर पहली बार फ्लैश सेल के जरिए बेचा जाएगा। इस फोन में भी सैमसंग कंपनी ने कई खास फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस को शामिल किया है, लेकिन इस फोन की सबसे खास स्पेसिफिकेशंस इसकी बैटरी है। कंपनी ने इस फोन में 7000 एमएएच की एक दमदार बैटरी दी है, जो काफी देर तक बैकअप देने में सक्षम है। आइए हम आपको इस फोन के बारे में बताते हैं।

Samsung Galaxy F62 की आज होगी पहली फ्लैश सेल, 2,500 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट उपलब्ध

इस फोन पर उपलब्ध ऑफर्स

Samsung Galaxy F62 का पहला वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज का है, जिसकी कीमत 23,999 रुपए है। वहीं 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की बात करें तो उसकी कीमत 25,999 रुपए है। इस फोन को आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या ईएमआई ट्रांजैक्शन करने पर 2500 रुपए तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा इस फोन को 4000 रुपए की नो कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है।

डिस्प्ले, प्रोसेसर और रियर कैमरा

Samsung Galaxy F62 में कंपनी ने 6.7 इंच की फुल एचडी सुपर एमोलेड प्लस इनफिनिटी डिस्प्ले दी है। इस फोन में प्रोसेसर के लिए Exynos 9825 चिपसेट दिया गया है। वहीं इस फोन के पिछले हिस्से में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका पहला कैमरा 64 मेगापिक्सल के Sony IMX682 सेंसर के साथ आता है। इसके अलावा इस फोन का दूसरा कैमरा 12 मेगापिक्सल का है, जो 123 डिग्री फिल्ड ऑफ व्यू अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। इसके अलावा इस फोन में का तीसरा बैक कैमरा 5 मेगापिक्सल के मैक्रो सेंसर के साथ और चौथा 5 मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर के साथ आता है।

इस फोन का फ्रंट कैमरा

इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी ने 32 मेगापिक्सल का एक कैमरा सेंसर दिया है। इस फोन में फ्रंट और बैक दोनों तरफ के कैमरे से 4K वीडियो शूट किया जा सकता है। इसके अलावा भी इस फोन के दोनों तरफ के कैमरों में कई तरह के फीचर्स शामिल हैं।

7000 एमएएच की बैटरी

इसके अलावा इस फोन की बैटरी 7000 एमएएच की बै, जो 25 वॉट के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इस फोन के साइड में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। इन सभी स्पेसिफिकेशंस के अलावा भी इस फोन में कनेक्टिविटी के तमाम स्पेसिफिकेशंस मौजूद हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Samsung Galaxy F62 is being offered for sale for the first time today. This phone will be sold via flash sale for the first time on Flipkart from 12 noon today. In this phone too, Samsung company has included many special features and specifications, but the most special specification of this phone is its battery. The company has given a strong battery of 7000 mAh in this phone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X