Home
News

Samsung Galaxy F62 की रिलायंस डिजिटल पर एक्सक्लूसिव बिक्री, जियो यूज़र्स के लिए खास ऑफर्स

सैमसंग गैलेक्सी F62 लॉन्च हो चुका है। आपको बता दें कि रिलायंस डिजिटल और माई जियो स्टोर्स को नए सैमसंग गैलेक्सी F62 के लॉन्च के लिए एकमात्र ऑफलाइन पार्टनर बनाया गया है। 22 फरवरी, 2021 यानि बीते दिन, कल से इसकी बिक्री शुरू हो चुकी है।

Samsung Galaxy F62 की रिलायंस डिजिटल पर एक्सक्लूसिव बिक्री

ग्राहक रिलायंस डिजिटल और माय जियो स्टोर्स पर सैमसंग के इस बिल्कुल नए स्मार्टफ़ोन को देख सकते हैं, इसके बारे में सभी जानकारियों को जानकर इसे खरीद सकते हैं। रिलायंस डिजिटल स्टोर्स के व्यापक नेटवर्क के माध्यम से सैमसंग गैलेक्सी F62 स्मार्टफ़ोन को पूरे देश में उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि स्मार्टफ़ोन का शौक रखने वाले लोग इस पॉवरफुल डिवाइस का शानदार अनुभव प्राप्त कर सकें।

इस फोन का प्रोसेसर और बैटरी

Samsung 7nm Exynos 9825 चिपसेट से लैस नए सैमसंग गैलेक्सी F62 में 2.73 GHz का ऑक्टा-कोर प्रोसेसर लगाया गया है। इसके साथ ही इसमें 128 GB की एक्सपेंडेबल स्टोरेज तथा कलर सुपर AMOLED स्क्रीन जैसे शानदार फीचर्स भी उपलब्ध हैं। इतना ही नहीं, इस सेगमेंट में 7000 mAh की बैटरी इसे गेमर्स के लिए उनका ड्रीम स्मार्टफ़ोन बना देती है। इस फ़ोन में सुरक्षा के लिए फ़िंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक के विकल्प भी उपलब्ध हैं।

इस फोन का कैमरा सेटअप

64MP का रियर कैमरा अल्ट्रा वाइड और मैक्रो शूटिंग के लिए बेजोड़ है। इन सुविधाओं से सुसज्जित फ़ोन को बेहद किफायती मूल्य पर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसमें 6 GB RAM वाले वेरिएंट की कीमत 21,499 रुपए और 8 GB RAM वाले वेरिएंट की कीमत 23,499 रुपए है।

साथ ही इसे आईसीआईसीआई बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 2,500/- का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा सिटीबैंक क्रेडिट कार्ड से भी खरीदारी करने पर EMI पर 2,500 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट शामिल है।

चीफ एग्जीक्यूटिव ने क्या कहा

इस साझेदारी के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए रिलायंस डिजिटल के चीफ एग्जीक्यूटिव, ब्रायन बैड ने कहा, "देशभर में ग्राहकों को सैमसंग गैलेक्सी F62 उपलब्ध कराने वाले एकमात्र ऑफलाइन पार्टनर बनने से हम बेहद उत्साहित हैं।

रिलायंस डिजिटल और माय जियो स्टोर्स के देशभर में मौजूद अपने व्यापक नेटवर्क के माध्यम से हम ग्राहकों को इस स्मार्टफ़ोन का सबसे पहले अनुभव प्राप्त करने और खरीदने का अवसर उपलब्ध कराएंगे। जबरदस्त परफॉर्मेंस वाला यह स्मार्टफ़ोन बेहद किफायती मूल्य पर ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा और हमें पूरा यकीन है कि हमारे ग्राहक जबरदस्त उत्साह के साथ इस स्मार्टफ़ोन का स्वागत करेंगे।"

जियो यूज़र्स के लिए कुछ ऑफर्स

जियो के उपभोक्ता अगर रिलायंस डिजिटल और माय जियो स्टोर्स पर सैमसंग गैलेक्सी F62 खरीदने का विकल्प चुनते हैं, तो वे एक्सक्लूसिव ऑफर्स का भी लाभ उठा सकते हैं, जिसमें 10,000 रुपए के मूल्य के फायदे भी शामिल हैं। इन फायदों में 349/- रुपये के प्लान के प्रीपेड रिचार्ज पर 3,000/- रुपए के इंस्टेंट कैशबैक के साथ-साथ हमारे पार्टनर ब्रांड्स की ओर से 7,000/- रुपए के मूल्य के वाउचर्स भी शामिल हैं। ये ऑफर्स नए और मौजूदा जियो ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगे।

इस फोन का बैक कैमरा सेटअप

इस फोन के पिछले हिस्से में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका पहला कैमरा 64 मेगापिक्सल के Sony IMX682 सेंसर के साथ आता है। इसके अलावा इस फोन का दूसरा कैमरा 12 मेगापिक्सल का है, जो 123 डिग्री फिल्ड ऑफ व्यू अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। इसके अलावा इस फोन में का तीसरा बैक कैमरा 5 मेगापिक्सल के मैक्रो सेंसर के साथ और चौथा 5 मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर के साथ आता है।

इस फोन का फ्रंट कैमरा

इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी ने 32 मेगापिक्सल का एक कैमरा सेंसर दिया है। इस फोन में फ्रंट और बैक दोनों तरफ के कैमरे से 4K वीडियो शूट किया जा सकता है। इसके अलावा भी इस फोन के दोनों तरफ के कैमरों में कई तरह के फीचर्स शामिल हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy F62 has been launched. Let us tell you that Reliance Digital and My Jio stores have been made the sole offline partners for the launch of the new Samsung Galaxy F62. Its sale has started from yesterday, 22 February, 2021 i.e. the previous day.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X