Samsung Galaxy F62 15 फरवरी को होगा लॉन्च, टैगलाइन है #FullOnSpeedy...!
Samsung कंपनी अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। इस स्मार्टफोन का नाम Samsung Galaxy F62 होगा। इस फोन के लिए कंपनी ने एक टैगलाइन रखा है, जो है #FullOnSpeedy. इस टैगलाइन से समझ में आ रहा है कि इस फोन के जरिए कंपनी का दावा है कि यह फोन काफी तेज काम करने वाले है। इस फोन को 15 फरवरी 2021 की दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा।

इस फोन में होगा तेज प्रोसेसर
इस फोन में कंपनी ने प्रोसेसर के लिए Flagship 7nm Exynos 9825 को प्रोसेसर के रूप में रखा है। इस प्रोसेसर के लिए कंपना का कहना है कि यह काफी तेज प्रोसेसर है और इसके जरिए यूज़र्स जब इस स्मार्टफोन का इस्तेमाल करेंगे तो उन्हें एक बेहतरीन स्मार्टफोन का अनुभव होगा।
इस फोन का दमदार बैटरी
इस अनुभव को ज्यादा देर तक महूसस करते रहने के लिए इस फोन में 7000 एमएएच की एक बेहद पॉवरफुल बैटरी दी गई है, जो 7nm EUV टेक्नोलॉजी से लैस होगी।
इस फोन की बेहतरीन डिस्प्ले
इस फोन के डिस्प्ले की बात करें तो इसमें कंपनी ने अभी तक इस फोन के डिस्प्ले साइज के बारे में कोई जानकारी तो नहीं दी है लेकिन फ्लिपकार्ट पर मौजूद इस फोन के पेज के मुताबिक इसमें sAMOLED+ डिस्प्ले होने वाला है। यह डिस्प्ले कंप्लीट इमर्शन और स्टीनिंग कैरिटी के साथ आएगा।
इस फोन का कैमरा सेटअप
इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके बैक साइड का डिजाइन देखकर पता चलता है कि इस फोन में 4 बैक कैमरों का सेटअप होगा, जो एक स्वाक्यर बॉक्स के डिजाइन में आएगा। इस कैमरा सेटअप का पहला कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा। हालांकि बाकी कैमरों के बारे में कंपनी ने फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है। वहीं इस फोन का फ्रंट कैमरा कितने मेगापिक्सल का होगा, ये तो फिलहाल पता नहीं है लेकिन यह एक होल-पंच डिस्प्ले डिजाइन में मौजूद होगा।


Click it and Unblock the Notifications








