Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले, 6 कैमरों और 12 जीबी रैम से लैस
सैमसंग कंपनी ने अपना एक बेहद स्पेशल स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कल हमने आपको बताया था कि सैमसंग कंपनी अपने कुछ नए स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने सैन फ्रांसिस्को में अपने स्पेशल अनपैक्ड इवेंट के जरिए Samsung Galaxy S10 को पेश कर दिया। कंपनी ने इस सीरीज में तीन स्मार्टफोन को लॉन्च किया है।

जिसमें Galaxy S10, Galaxy S10e और Galaxy S10+ शामिल है। इसके साथ-साथ सैमसंग ने अपनी Galaxy S सीरीज की 10वीं सालगिरह पर अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन को भी लॉन्च कर दिया है। इस फोन का नाम Samsung Galaxy Fold है। आपको बता दें कि सैमसंग ने पिछले साल दिसंबर में अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन की झलक दिखाई थी।
Samsung Galaxy Fold
इस स्मार्टफोन को देखकर ही आपका मन काफी खुश हो जाएगा। आपके मन में इसे खरीदने की इच्छा जरूर आएगी। आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन में दो डिस्प्ले स्क्रीन दिए हुए हैं। एक डिस्प्ले बाहर की साइड में है तो दूसरा अंदर की साइड में है। इस फोन को फोल्ड करने पर यह स्मार्टफोन की तरह काम करता है और अनफोल्ड होने पर आप इसका टैबलेट के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
Samsung Galaxy Fold: कीमत और उपलब्धता
आप इस फोन की कीमत के बारे में सोच रहे होंगे। लिहाजा हम आपको पहले इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की कीमत ही बताते हैं। सैमसंग ने अपने कंपनी के मोस्ट प्रीमियम स्मार्टफोन को $1,980 में पेश किया है। भारतीय रुपए में इस फोन की यह कीमत 1,41,500 रुपए बैठती है। यह फोल्डेबल स्मार्टफोन 26 अप्रैल को बिक्री के लिए आएगा।
Samsung Galaxy Fold: स्पेसिफिकेशंस
अब इस फोन के फीचर्स और खास स्पेसिफिकेशंस के बारे में आपको बताते हैं। इस फोन की सबसे बड़ी स्पेसिफिकेशन को इसका फोल्डेबल सिस्टम ही है। यह एक फोल्डेबल स्मार्टफोन है। इसमें ड्यूल डिस्प्ले है। इसके बाहर की ओर 4.6 इंच एचडी+सुपर AMOLED डिस्प्ले है, जिसका ऑस्पेक्ट रेशियो 21:9 है। वहीं इस फोन के दूसरे डिस्प्ले की बात करें तो वो 7.3 इंच की QXGA+ Dynamic AMOLED डिस्प्ले है, जिसका ऑस्पेक्ट रेशियो 4.2:3 है।
आपको बता दें कि कंपनी इस डिस्प्ले को इनफिनिटी फ्लेक्श (Infinity Flex) डिस्प्ले करार दे रही है। इसके अलावा इस फोन में 7nm Qualcomm Snapdragon 855 octa-core SoC का सिस्टम शामिल है। वहीं इस फोन में 12 जीबी रैम और 512 जीबी इंटरनल स्टोरेज भी है। इसमें माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज बढ़ाने का ऑप्शन नहीं है।
Samsung Galaxy Fold: कैमरा
आप इस स्मार्टफोन का कैमरा फीचर्स जानने चाह रहे होंगे। आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन में सब मिलाकर एक या दो नहीं बल्कि 6-6 कैमरे हैं। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में सबसे पहले आपको 10 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा, जो स्नैपर आउटसाइड पोजिशन पर फिट होगा। इसके बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इस ट्रिपल कैमरा सेटअप का क्रमश: 12MP+12MP+16MP का है। जब आप इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के अंदर जाएंगे तो वहां आपको 2 और कैमरा मिलेगा। जिसका पहला सेंसर 10 और दूसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का होगा।
Samsung Galaxy Fold: बैटरी
इस फोन में बैटरी भी एक नहीं बल्कि दो दी गई है। इन दोनों बैटरी की कुल क्षमता 4,380mAh है। इस फोन में फास्ट वायर्ड चार्जिंग के साथ-साथ वायरलैस चार्जिंग दोनों का फीचर शामिल है। यह फोन One UI skin पर रन करता है जो एंड्रॉइड पाई ओएस पर आधारित है। सैमसंग कंपनी ने अपने इस सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन में मल्टी विंडो मोड भी दिया है। इसके चलते आप इस फोन के इनर स्क्रीन पर भी तीन ऐप्स को चला सकते हैं।
लिहाजा आपको इस फोन के सभी फीचर्स से समझ में आ गया होगा कि इसका यूज़ करने में कितना मजा आने वाला है। अब यूजर्स को इसका इंडिया में उपलब्ध होने का इंतजार होगा। साथ ही यह भी देखना होगा कि सैमसंग कंपनी अपने इस फोन को भारत में किस रेट में पेश करती है।


Click it and Unblock the Notifications








