17,901 रुपए में आ गया सैमसंग का गैलेक्सी ग्रांड नियो
सैमसंग का एक और नया स्मार्टफोन बाजार में आ गया है, ग्रांड सीरीज के तहत सैमसंग ने नियो एंड्रायड फोन बाजार में उतार दिया है। 17,901 रुपए में लांच किया गया ग्रांड नियो सैमसंग ई स्टोर में अभी उपलब्ध नहीं है लेकिन इसे दूसरी ई कार्मस साइटों से खरीदा जा सकता है। ग्रांड नियो में 5 इंच की डब्लूवीजिए स्क्रीन दी गई है जो 800 x 480 रेज्यूलूशन सपोर्ट करती है।
पढ़ें: लोगों की बेतुकी हरकतों ने मचाया इंटरनेट पर धमाल
ग्रांड नियो में 1.2 गीगाहर्ट का क्वॉड कोर कार्टेक्स ए7 प्रोसेसर साथ में 1 जीबी रैम दी गई है ग्रांड नियो को 8 जीबी और 16 जीबी के दो वर्जनों में लांच किया गया है। हालाकि दोनों में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की मदद से 64 जीबी तक मैमोरी एक्पेंड की जा सकती है। इसके साथ ग्रांड नियों में एंड्रायड का 4.2 जैलीबीन ओएस दिया गया है, ड्युल सिम के साथ फोन में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जिसमें ऑटो फोकस और लिड फ्लैश का सपोर्ट मौजूद है। वीडियो कॉल के लिए फ्रंट वीजिए कैमरा लगा हुआ है जिसकी फोटो क्वालिटी अच्छी नहीं हैं। सैमसंग ग्रांड नियो की टक्कर मार्केट में मौजूद एलजी ऑप्टिमस जी प्रो ड्युल, सोनी एक्सपीरिया सी, माइक्रोमैक्स कैनवास टर्बो, जोलो क्यू 3000 से होगी।
पढ़ें: लोगों की बेतुकी हरकतों ने मचाया इंटरनेट पर धमाल
आईए नजर डालते हैं इसमें दिए गए कुछ फीचरों पर
Display
सैमसंग ग्रांड नियो में 5 इंच की डब्लूवीजीए स्क्रीन दी गई है जो 800 x 480 पिक्सल सपोर्ट करती है।
Battery
नियो ग्रांड को 8 जीबी और 16 जीबी दो वर्जन के साथ लांच किया गया है जिसे 64 जीबी तक एक्पेंड किया जा सकता है, फोन में 2100 एमएएच की बैटरी दी गई है।
Camera
गैलेक्सी ग्रांड नियो में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है साथ में ऑटो फोकस और लिड फ्लैश लाइट भी दी गई है। वीडियो कॉल के लिए एक वीजिए कैमरा लगा है लेकिन फोटो सेल्फाई के लिए ये बेकार है।
Processing Power
गैलेक्सी ग्रांड नियो में 1.2 गीगाहर्ट का क्वॉड कोर कार्टेक्स ए7 प्रोसेसर और 1 जीबी की रैम दी गई है।
Competitions
सैमसंग ग्रांड नियो की टक्कर बाजार में मौजूद एलजी ऑप्टिमस जी प्रो, लाइट ड्युल, सोनी एक्सपीरिया सी, माइक्रोमैक्स कैनवास टर्बो, जोलो क्यू 3000 से होगी।


Click it and Unblock the Notifications