Home
News

लॉन्च से पहले साईट पर लिस्ट हुआ Samsung Galaxy J2 (2018)

By Agrahi
Samsung Galaxy On7 Pro and Galaxy On5 Pro Unboxing (Hindi)

स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग अपने आनेवाले कई फोन को लेकर काफी एक्टिव नजर आ रही है, कई सारे सैमसंग स्मार्टफोन हैं जो लॉन्च के लिए लाइन में हैं. इन्हीं में से एक है सैमसंग गैलेक्सी J2 2018 वर्जन. इस फोन को कई सारे वेबसाइट पर देखा गया है, इसके कई लीक्स भी सामने आए हैं. कुछ समय पहले रूस के ई-कॉमर्स साईट पर इसे देखा गया था, अब रूस की ही सैमसंग ऑफिशियल साईट पर यह फोन लिस्ट किया गया है.

कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि गैलेक्सी j2 2018 स्मार्टफोन रूस में उपलब्ध होगा. रूस के आलवा यह कुछ मेजर मार्केट्स में पेश हो सकता है. फोन की लॉन्च भी जल्द ही बताई जा रही है, यह फोन आने वाले हफ़्तों में लॉन्च हो सकता है.

लॉन्च से पहले साईट पर लिस्ट हुआ Samsung Galaxy J2 (2018)

सैमसंग गैलेक्सी J2 2018 की ऑफिशियल लिस्टिंग से कई सारी जानकारी सामने आती है, इससे यह भी पता चलता है कि फोन को लॉन्च होने में अब कम ही समय रह गया है. वहीं डिज़ाइन की बात करें तो फोन काफी कुछ 2017 में पेश हुए वैरिएंट की तरह लगता है. इसके फ्रंट में एक होम बटन दिया गया है, जिसके साथ दो कैपसिटिव की भी दी गई हैं.

फोन को देखने पर पता चलता है कि यह फोन सेल्फी में एक LED फ़्लैश के साथ आएगा, यानी कि बेहतर सेल्फी इस फोन से क्लिक की जा सकेगी. फोन के नीचे की ओर Micro-USB और माइक्रोफोन दिया है. फोन के बैक में रियर कैमरा और एक LED फ़्लैश है. यह फोन 3.5mm के ऑडियो जैक के साथ आता है.

सैमसंग रूस की लिस्टिंग में दिखाया गया है कि गैलेक्सी J2 का 2018 वर्जन फोन कई सारे कलर्स में आएगा, इसमें ब्लैक, ब्लू कोरल, गोल्ड और पिंक कलर शामिल हैं. इसके अलावा इस लिस्टिंग में कोई और खास जानकारी नहीं दी गई है. फोन की उपलब्धता और इसकी कीमत आदि के बारे में कुछ नहीं बताया गया है.

हालांकि पिछले महीने रूस के ई-कॉमर्स साईट पर जो लिस्टिंग की गई थी उसके मुताबिक Samsung Galaxy J2 (2018) मॉडल नंबर SM-J250F के साथ आएगा. इस फोन की कीमत RUB 7,990 हो सकती है, जो कि करीब 8,860 रुपए है. यह फोन पिछले साल पेश हुए 2017 गैलेक्सी J2 वैरिएंट से अधिक कीमत का हो सकता है.

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy J2 2018 is now listed on official website. Read more details of the phone before it is launched.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X