Home
News

Samsung Galaxy J2 (2018) भारत में लॉन्च, 2,750 रुपए का कैशबैक

By Neha Kashyap

पॉपुलर स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग ने भारत में अपनी बजट J-सीरीज का विस्तार करते हुए Samsung Galaxy J2 (2018) स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है।

कंपनी ने इस फोन को एंट्री लेवल कैटेगिरी में 8,190 रुपए में पेश किया है। ये फोन कल यानी शुक्रवार से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

कंपनी ने इस हैंडसेट को पहली बार साल 2016 में पेश किया था, जिसे यूजर्स ने काफी पसंद किया था।

Samsung Galaxy J2 (2018) भारत में लॉन्च, 2,750 रुपए का कैशबैक

आइए जानते हैं इस फोन पर लॉन्च ऑफर्स और इसके स्पेसिफिकेशन्स के बारे में।

सैमसंग गैलेक्सी J2 (2018) पर ऑफर-

सैमसंग गैलेक्सी J2 (2018) पर ऑफर-

सैमसंग ने अपने इस एंट्री लेवल स्मार्टफोन के लिए टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो 2,750 रुपए का कैशबैक देगी। इस कैशबैक के बाद इस फोन की कीमत 6000 रुपए से भी कम रह जाएगी। इस कैशबैक को पाने के लिए यूजर्स को 198 या 299 रूपए का हर महीने रिचार्ज कराना होगा। इसके अलावा, पहले 10 रिचार्ज पर यूजर्स को एक्सट्रा 10GB डेटा मिलेगा।

सैमसंग गैलेक्सी J2 (2018) का खास फीचर-

सैमसंग गैलेक्सी J2 (2018) का खास फीचर-

कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन में एक खास फीचर दिया है, जिसे सैमसंग मॉल नाम दिया है। इस फीचर में आप अपने कैमरे से किसी भी प्रॉडक्ट को अपने कैमरे से स्कैन कर उसकी तस्वीर क्लिक कर सकते हैं और उसे ऑनलाइन सर्च और खरीद सकते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी J2 (2018) के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन-

सैमसंग गैलेक्सी J2 (2018) के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन-

सैमसंग गैलेक्सी J2 (2018) में 5-इंच का क्यूएचडी सुपर एमोलेड डिसप्ले दिया है, जो 960 x 540 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इस फोन का फ्रंट लुक काफी हद तक इस फोन के पिछले एडिशन से ही मिलता है। हालांकि बैक पैनल पर मौजूद कैमरा वर्टिकल दिया है।

फोटोग्राफी के लिए सैमसंग के इस फोन में 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है। लो लाइट फोटोग्राफी करने के लिए इस फोन के साथ में एलईडी फ्लैश भी दिया है। फ्रंट कैमरा की बात करें, तो 5 मेगापिक्सल का है। इस फोन का फ्रंट कैमरा भी एलईडी फ्लैश के साथ आता है।

सैमसंग के इस एंट्री लेवल फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया है। ये फोन 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। फोन के इंटरनल स्टोरेज को बढ़ाने के लिए 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1 नॉगट ओएस पर रन करता है।

पावर बैकअप के लिए सैमसंग गैलेक्सी J2 (2018) स्मार्टफोन में 2600mAh की बैटरी दी गई है। डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाले इस फोन के कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें, तो ये 4G VoLTE, माइक्रो USB 2.0, ब्लूटूथ v4.2 और वाईफाई 802.11 b/g/n की सुविधा है। इस फोन में फिंगर प्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर्स नहीं दिए हैं।

 

सैमसंग गैलेक्सी J2 (2018) के कलर वेरिएंट-

सैमसंग गैलेक्सी J2 (2018) के कलर वेरिएंट-

कंपनी ने जे2 सीरिज के पिछले हैंडसेट की तरह सैमसंग गैलेक्सी J2 (2018) फोन को गोल्ड, ब्लैक और पिंक कलर वेरिएंट में पेश किया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung has launched the Galaxy J2 2018 phone in India on Thursday at a price of Rs 8,190.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X