Home
News

Samsung Galaxy J3 (2018) और Galaxy J7 (2018) लॉन्च, जानें कीमत व फीचर्स

By Neha Kashyap

Samsung ने अपने लेटेस्ट हैंडसेट सैमसंग Galaxy J3 (2018) और Galaxy J7 (2018) को ग्लोबली लॉन्च कर दिया गया है। हालांकि अभी दोनों फोन की कीमत सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि कंपनी पिछले साल जून में लॉन्च Galaxy J3 (2017) और Galaxy J7 (2017) की तरह इन दोनों स्मार्टफोन को भी बजट कैटेगिरी में पेश करेगी। कीमत के अलावा दोनों स्मार्टफोन के सभी फीचर्स सामने नहीं आए हैं। बता दें कि सैमसंग की जे सीरिज घरेलू मार्केट के अलावा भारत में भी काफी पॉपुलर है और सैमसंग इस साल भी अपनी जे सीरिज के विस्तार पर फोकस कर रही है।

Samsung Galaxy J3 (2018) और Galaxy J7 (2018) लॉन्च, जानें कीमत व फीचर्स

लॉन्च के बाद सैमसंग गैलेक्सी J3 (2018) और गैलेक्सी J7 (2018) सबसे पहले अमेरिका के मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। कंपनी ने भारत सहित बाकी देशों में इन स्मार्टफोन की उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। दोनों स्मार्टफोन के जो बेसिक फीचर की जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी J3 (2018) में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले होगा, जो 720x1280 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आएगा। वहीं, सैमसंग गैलेक्सी J7 (2018) में 5.5 इंच का एचडी डिसप्ले होगा, जो 720x1280 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आएगा।

J3 (2018) में फोटोग्राफी के लिए 8 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा होगा, जो एफ/1.9 अपर्चर और एलईडी फ्लैश के साथ आएगा। इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा, जो एफ/2.2 अपर्चर के साथ होगा।

J7 (2018) में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा, जो एफ/1.7 अपर्चर से लैस होगा। फ्रंट पैनल पर एफ/1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का सेंसर है। दोनों ही स्मार्टफोन सैमसंग नॉक्स इंटीग्रेशन के साथ आएंगे। दोनों फोन में सैमसंग+ ऐप मौजूद होगा, जिससे रियल टाइम कस्टमर केयर सपोर्ट मिलेगा।

Control unwanted tagging on Facebook (Hindi)

डिसप्ले और कैमरा के अलावा फोन के अन्य फीचर्स जैसे रैम, स्टोरेज, प्रोसेसर और बैटरी के बारे में कंपनी की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। सैमसंग के फैन्स को जे सीरिज के बजट फोन की कीमत और सभी फीचर्स के बारे में जानने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Expanded its J series and launched two new smartphone named Samsung Galaxy J3 (2018) and Galaxy J7 (2018).
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X