Home
News

Samsung Galaxy J6 और Galaxy J8 भारत में लॉन्च, जानें कीमत व फीचर्स

By Neha Kashyap

सैमसंग ने सोमवार को मुंबई में आयोजित इवेंट में अपने बहुप्रतिक्षित स्मार्टफोन Samsung Galaxy J6 और Galaxy J8 लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने इन दोनों स्मार्टफोन के अलावा सैमसंग गैलेक्सी A6 और सैमसंग गैलेक्सी A6 प्लस लॉन्च कर दिया है।

इन स्मार्टफोन के खास फीचर्स की बात करें, तो ये इनफिनिटी डिसप्ले पैनल और ये सैसमंग के यूजर इंटरफेस के साथ एंड्रॉइड 8.0 ओरियो ओएस के साथ पेश किए गए हैं। कंपनी ने सभी स्मार्टफोन को अलग फीचर्स और स्पेक्स के साथ ही अलग कीमत में पेश किया है।

Samsung Galaxy J6 और Galaxy J8 भारत में लॉन्च, जानें कीमत व फीचर्स

सैमसंग ने गैलेक्सी J6 और गैलेक्सी J8 स्मार्टफोन को सैमसंग पे मिनी कैशलेस पेमेंट सर्विस के साथ पेश किया है। ये स्मार्टफोन Dolby Atmos ऑडियो इंहेंसमेंट के साथ आते हैं, जो शानदार साउंड क्वालिटी देते हैं। इसके अलावा कंपनी ने इन स्मार्टफोन को चैट ऑवर वीडियो फीचर के साथ पेश किया है, जिसमें यूजर्स यूट्यूब, VLC प्लेयर और कंपनी के स्टॉक वीडियो प्लेयर्स पर वीडियो देखते हुए वॉट्सएप और टेक्स्ट मैसेज का रिप्लाई दे सकते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी J6 स्मार्टफोन में 5.6 इंच का एचडी प्लस सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिसप्ले दिया है, जो 18.5:9 ऑस्पेक्ट रेश्यो के साथ आता है। इस फोन में Exynos 7870 SoC प्रोसेसर दिया है। रैम और स्टोरेज के आधार पर कंपनी ने इस स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में पेश किया है, जिसमें 3GB/4GB रैम और 32GB/64GB इंटरनल ऑप्शन दिया है।

गैलेक्सी J6 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है। इसके अलावा फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है। लो लाइट में सेल्फी क्लिक करने के लिए ये स्मार्टफोन एलईडी फ्लैश के साथ आता है। ये स्मार्टफोन डुअल सिम सपोर्ट, 4G वोल्ट, वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और 3000 mAh बैटरी के साथ आता है।

सैमसंग गैलेक्सी J8 स्मार्टफोन में 6 इंच का एचडी प्लस इनफिनिटी डिसप्ले दिया है, जो 18.5:9 ऑस्पेक्ट रेश्यो के साथ आता है। ये स्मार्टफोन ऑक्टाकोर स्नैपड्रेगन 450 SoC प्रोसेसर से लैस है। स्मार्टफोन में 4GB रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया है। ये फोन 16MP+5MP डुअल रियर कैमरा के साथ आता है। फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है, जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फोन में 3500mAh की बैटरी दी है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी, हेडफोन जैक जैसे ऑप्शन दिए हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy J6 and Galaxy J8 launched in india with Samsung Galaxy A6 and A6 Plus at event held in mumbai.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X