Home
News

Samsung Galaxy J6 हुआ सस्ता, अब कम दाम में मिलेगा फोन

By Nikita Rawat

आप अगर स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए यह खबर अच्छी साबित हो सकती है। दरअसल, दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने अपने स्मार्टफोन Samsung Galaxy J6 की कीमत में 500 रुपये की कटौती की गई है। फोन को मई में Samsung Galaxy J8 के साथ लॉन्च किया गया था। अगर आप Samsung Galaxy J6 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट फोन खरीदने वाले हैं तो यह आपको अब सस्ता मिलेगा। ध्यान रहें फोन की कीमत Samsung के बाकी मॉडल में कम नहीं की गई है।

Samsung Galaxy J6 हुआ सस्ता, अब कम दाम में मिलेगा फोन

Samsung Galaxy J6 स्मार्टफोन जब मई में लॉन्च किया गया था तब इसकी कीमत 16,490 रुपये तय की गई थी, लेकिन अब आप इस फोन को 15,990 में खरीद सकते हैं। कम कीमत के साथ यह फोन आपको किसी भी सैमसंग इंडिया ई-स्टोर पर मिल जाएगा। बताया जा रहा है कि इस स्मार्टफोन की कीमत कम होने की जानकारी सबसे पहले मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम ने ट्विटर के जरिए दी थी।

Samsung Galaxy J6 में 5.6 इंच का एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। रैम और स्टोरेज की बात की जाए तो यह आपको 2 वेरिएंट में मिलता है, जिसमें पहले वेरिएंट में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज मिलती है। वहीं दूसरे वेरिएंट में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। दोनों ही वेरिएंट में स्टोरेज कम पड़ने पर यूज़र्स 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल करके स्टोरेज को बढ़ा सकते हैं। पॉलीकार्बोनेट यूनीबॉडी डिजाइन वाले इस हैंडसेट में कंपनी ने एक्सीनॉस 7 सीरीज़ के प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है।

यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड ओरियो पर चलता है। फोन के पीछे हिस्से पर एफ/1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/1.9 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। साथ ही तस्वीरों के लिए एलईडी फ्लैश भी मौज़ूद है। इसकी बैटरी 3000 एमएएच की है।

अगर Samsung Galaxy J6 स्मार्टफोन को आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड इस्तेमाल करके खरीदते हैं तो फोन की कीमत 13,490 रुपये हो जाएगी। हालांकि अब भी पेटीएम मॉल और फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स साइट पर Samsung Galaxy J6 फोन अपनी पुरानी कीमत के साथ बिक रहा है। आपको बता दें कि 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज की कीमत पहले की तरह 13,990 रुपये ही होगी। हालांकि, स्मार्टफोन की कीमत में कटौती को लेकर अभी तक सैमसंग इंडिया कंपनी ने कोई जानकारी साझा नही की है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung has reduced the price of its smartphone Samsung Galaxy J6 to Rs 500. The phone was launched in May with Samsung Galaxy J8. If you are going to buy Samsung Galaxy J6 4GB RAM and 64 GB storage variant phone then you will get cheaper now.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X