4GB रैम व डुअल कैमरा के साथ सैमसंग गैलेक्सी J7 डुओ भारत में लॉन्च
लंबे इंतजार के बाद सैमसंग ने इंडिया में अपना बजट स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी J7 डुओ लॉन्च कर दिया है। सैमसंग के फैन्स को इस फोन का लंबे समय से इंतजार था। कंपनी ने इस फोन को इंडिया में 16,990 रुपए में पेश किया है। लॉन्च के साथ ही 12 अप्रैल से इस फोन की बिक्री ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू हो चुकी है।
इस फोन के खास फीचर्स की बात करें, तो इसमें फेस अनलॉक फीचर और 4 जीबी रैम दी गई है। आइए जानते हैं इसके बाकी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में।

सैमसंग गैलेक्सी J7 डुओ के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
इस स्मार्टफोन में 5.5-इंच का एचडी सुपर एमोलेड डिसप्ले दिया है। फेस अनलॉक फीचर के अलावा इस फोन के बैक पैनल पर फिंगर प्रिंट सेंसर दिया है। फिलहाल इस फोन को दो बेसिक कलर वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसमें ब्लैक और गोल्ड कलर शामिल हैं।
फोटोग्राफी के लिए सैमसंग के इस बजट फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसका प्रायमरी कैमरा 13 मेगापिक्लसल का है, जो f/1.9 अपर्चर के साथ आता है। सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। लो लाइट फोटोग्राफी के लिए इस फोन में एलईडी फ्लैश दिया है। फ्रंट कैमरा की बात करें, तो ये 8-मेगापिक्सल का है। फोन का फ्रंट कैमरा भी एलईडी फ्लैश के साथ आता है। इस फोन का कैमरा सेल्फी फोकस और ब्यूटी मोड के साथ आता है।
सैमसंग गैलेक्सी J7 डुओ में 1.6GHz ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7870 प्रोसेसर दिया है। फोन में 4GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज दिया है। रैम और स्टोरेज के आधार पर कंपनी ने इस फोन को फिलहाल एक ही वेरिएंट में पेश किया है। फोन के इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। ये फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है।
सैमसंग के इस फोन में पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3000mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें, तो इसमें 4G VoLTE, वाईफाई 802.11 a/b/g/n/ac, ब्लूटूथ 4.2, GPS, USB टाइप 2.0 और डुअल सिम स्लॉट ऑप्शन हैं।


Click it and Unblock the Notifications








