Samsung Galaxy J7 Prime 2 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
साउथ कोरिया की पॉपलर इलेक्टॉनिक कंपनी सैमसंग ने इंडिया में अपना एक और मिड रेंज स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी J7 प्राइम 2 लॉन्च कर दिया है। ये फोन 2016 में लॉन्च गैलेक्सी जे7 प्राइम का सक्सेस वर्जन है। इस फोन को कंपनी ने इंडिया में 13,990 रुपए में लॉन्च किया है।
ये फोन सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट पर सोल्ड आउट टैग के साथ लिस्ट किया जा चुका है। फिलहाल कंपनी ने इस फोन के ऑफिशियल लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। आइए जानत हैं इस फोन के सभी फीचर्स और स्पेक्स के बारे में।

सैमसंग गैलेक्सी J7 प्राइम 2 प्राइम में 5.5 इंच का फुल एचडी टीएफटी डिसप्ले दिया है। ये फोन 8 मिमी मोटाई के साथ आता है। यानी कंपनी ने इस फोन को स्लिम लुक देने की कोशिश की है। इस फोन में 3300mAh की बैटरी दी है। कंपनी के अनुसार इस फोन की बैटरी 21 घंटों का टॉक टाइम और 14 घंटों का वीडियो प्लेबैक टाइम देती है।
सैमसंग गैलेक्सी J7 प्राइम 2 में Exynos 7 सीरिज चिपसेट ओक्टाकोर प्रोसेसर दिया है। ये फोन Exynos 7870 SoC से लैस है। रैम की बात करें, तो इसमें 2 जीबी रैमम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसका स्टोरेज 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा की बात करें, तो सैमसंग गैलेक्सी J7 प्राइम 2 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है, जो f/1.9 अपर्चर के साथ आता है। इस फोन में 13 मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा दिया है। इस फोन का कैमरा 30 फ्रेम प्रति सेकेंड के हिसाब से एफएचडी वीडियो शूट कर सकता है। ये फोन एंड्रॉइड 7.0 नॉगट आउट ऑफ द बॉक्स के साथ सैमसंग मिनी पे सर्विस के साथ आता है।
फिलहाल सैमसंग के फैन्स को इस फोन का और इंतजार करना पड़ सकता है, क्योंकि कंपनी की तरफ से इसफोन को लेकर किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications








