खत्म हुआ इंतजार, सैमसंग के 13MP फ्रंट कैमरा वाले हैंडसेट की बिक्री शुरू
सैसमंस ने 24 मार्च को इंडिया में बिना किसी लॉन्च इवेंट के अपना लेटेस्ट हैंडसेट Samsung Galaxy J7 Prime 2 लॉन्च किया था। अब इस फोन की ओपन सेल शुरू हो चुकी है। 28 मार्च से इस फोन को सैमसंग की वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।
इस फोन को इंडिया में 13,990 रुपए में लॉन्च किया है। ये फोन 2016 में लॉन्च गैलेक्सी जे7 प्राइम का सक्सेस वर्जन है। कंपनी ने इस बजट फोन को फिंगर प्रिंट सेंसर और 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ पेश किया है।

सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम 2 सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफाई मी टैग के साथ लिस्ट है। बता दें कंपनी ने इस फोन के ऑफिशियल लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी थी। आइए जानत हैं इस फोन के सभी फीचर्स और स्पेक्स के बारे में।
सैमसंग गैलेक्सी J7 प्राइम 2 प्राइम में 5.5 इंच का फुल एचडी टीएफटी डिसप्ले दिया है। ये फोन 8 मिमी मोटाई के साथ आता है। यानी कंपनी ने इस फोन को स्लिम लुक देने की कोशिश की है। इस फोन में 3300mAh की बैटरी दी है। कंपनी के अनुसार इस फोन की बैटरी 21 घंटों का टॉक टाइम और 14 घंटों का वीडियो प्लेबैक टाइम देती है।
सैमसंग गैलेक्सी J7 प्राइम 2 में Exynos 7 सीरिज चिपसेट ओक्टाकोर प्रोसेसर दिया है। ये फोन Exynos 7870 SoC से लैस है। रैम की बात करें, तो इसमें 2 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसका स्टोरेज 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा की बात करें, तो सैमसंग गैलेक्सी J7 प्राइम 2 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है, जो f/1.9 अपर्चर के साथ आता है। इस फोन में 13 मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा दिया है। इस फोन का कैमरा 30 फ्रेम प्रति सेकेंड के हिसाब से एफएचडी वीडियो शूट कर सकता है।
ये फोन एंड्रॉइड 7.0 नॉगट आउट ऑफ द बॉक्स के साथ सैमसंग मिनी पे सर्विस के साथ आता है। इस फोन में फिंगर प्रिंट सेंसर दिया है, जो बैक पैनल पर मौजूद है।


Click it and Unblock the Notifications








