Home
News

Samsung Galaxy J7 Pro हुआ सस्ता, जानें नई कीमत

By Neha Kashyap

Samsung के फैन्स के लिए एक अच्छी खबर है। सैमसंग के बजट स्मार्टफोन Galaxy J7 Pro की कीमत कम हो गई है। सैमसंग गैलेक्सी J7 प्रो स्मार्टफोन पिछले साल जून में सैमसंग गैलेक्सी J7 Max के साथ लॉन्च किया गया था। लॉन्च के बाद मार्च में कंपनी ने इन दोनों स्मार्टफोन पर 2000 रुपए का प्राइस कट दिया था। अब एक बार फिर इस स्मार्टफोन को 2000 रुपए का प्राइस कट मिला है, जिसके बाद सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्रो को 18,990 रुपए में खऱीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy J7 Pro हुआ सस्ता, जानें नई कीमत

सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्रो भारत में 22,990 रुपए में लॉन्च किया गया था। मार्च में प्राइस कट के बाद इस फोन की कीमत 20,990 रुपए रह गई थी। अब इस स्मार्टफोन को 18,990 रुपए में खऱीदा जा सकता है। इस प्राइस कट की जानकारी मुंबई बेस्ड मोबाइल रिटेलर महेश टेलीकॉम ने ट्वीट के जरिए दी है।

हालांकि कंपनी की वेबसाइट और ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन और फ्लिपकार्ट पर ये स्मार्टफोन अभी भी पुरानी कीमत के साथ ही मौजूद है। कहा जा रहा है कि नई कीमत पर ये स्मार्टफोन ऑफलाइन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

HDR क्या होता है और इसे कब ऑन करना चाहिए ?

सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्रो के फीचर्स औऱ स्पेसिफिकेशन

गैलेक्सी जे7 प्रो में 5.5 इंच की फुलएचडी AMOLED डिस्प्ले है। इस फोन में ऑक्टा कोर एक्सीनॉस 7870 एसओसी दिया गया है। फोन में 3जीबी की रैम और 64जीबी की स्टोरेज है, फोन में माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी है जिसकी मदद से स्टोरेज और बढ़ाई जा सकती है। यह फोन एंड्रायड 7.0 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में डूअल सिम सपोर्ट है।

सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्रो में 13एमपी का रियर कैमरा है। इसमें 13एमपी का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है, जो कि फ़्लैश के साथ आता है। यह स्मार्टफोन IP54 सर्टिफाइड है। इस फोन में 3600mAh की बैटरी है और यूएसबी टाइप सी पोर्ट भी इस फोन में है। इस फोन में कंपनी ने 4G VoLTE सपोर्ट दिया है। सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्रो को ब्लैक और गोल्ड कलर वैरिएंट में खरीद सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung galaxy j7 pro receives a price cut of rs 2000. This phone was launched in june 2017 and now available at rs 18,990.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X