Home
News

सैमसंग के इस धांसू स्मार्टफोन की कीमत हुई कम

By Agrahi

सैमसंग ने अपने स्मार्टफोन गैलेक्सी जे7 प्रो कीमत कम कर दी है. इस फोन को कंपनी भारत में इसी साल गैलेक्सी जे7 मैक्स के साथ लॉन्च किया था। गैलेक्सी जे7 प्रो की लॉन्च कीमत भारत में 20,900 रुपए रखी गई थी।

अब कंपनी ने फोन की लॉन्च के 6 महीने के अन्दर ही इस फोन की कीमत को 1000 रुपए कम कर दिया है। इस कम कीमत के बाद अब इस फोन को 19,900 रुपए में खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टफोन फ्लिप्कार्ट और अमेज़न दोनों पर नई कीमत के साथ बिक्री के उपलब्ध है।

सैमसंग के इस धांसू स्मार्टफोन की कीमत हुई कम

सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्रो को ब्लैक और गोल्ड कलर वैरिएंट में खरीद सकते हैं।

डिस्प्ले और हार्डवेयर
गैलेक्सी जे7 प्रो में 5.5 इंच की फुलएचडी AMOLED डिस्प्ले है। इस फोन में ऑक्टा कोर एक्सीनॉस 7870 एसओसी दिया गया है। फोन में 3जीबी की रैम और 64जीबी की स्टोरेज है, फोन में माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी है जिसकी मदद से स्टोरेज और बढ़ाई जा सकती है। यह फोन एंड्रायड 7.0 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में डूअल सिम सपोर्ट है।

कैमरा व अन्य
सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्रो में 13एमपी का रियर कैमरा है। इसमें 13एमपी का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है, जो कि फ़्लैश के साथ आता है। यह स्मार्टफोन IP54 सर्टिफाइड है। इस फोन में 3600mAh की बैटरी है और यूएसबी टाइप सी पोर्ट भी इस फोन में है। इस फोन में कंपनी ने 4G VoLTE सपोर्ट दिया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung galaxy j7 pro receives a price cut of rs 1000. This phone was launched earlier this year. It is now available at rs 19,900.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X