28 जून को भारत में लॉन्च होगा Samsung Galaxy J8
अगर आप सैमसंग के फैन हैं और कंपनी के लेटेस्ट हैंडसेट गैलेक्सी J8 का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। सैमसंग ने पिछले महीने Galaxy J8 को तीन अन्य स्मार्टफोन गैलेक्सी A6, गैलेक्सी A6 प्लस और गैलेक्सी J6 के साथ भारत में लॉन्च किया था। अब गैलेक्सी J8 28 जून से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। ये फोन भारत में तीन कलर वेरिएंट ब्लैक, ब्लू और गोल्ड में खरीदा जा सकेगा।
कंपनी ने अपनी जे सीरिज का विस्तार करते हुए गैलेक्सी J6 और बजट कैटेगिरी में गैलेक्सी A6, गैलेक्सी A6 प्लस को भी पेश किया है, हालांकि इनकी उपलब्धता को लेकर कंपनी की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल बात करते हैं गैलेक्सी J8 के खास फीचर्स की।

सैमसंग गैलेक्सी J8 का कैमरा बैकग्राउंट रिशेप क्षमता के साथ आएगा। ये ब्लर कैमरा बैकग्राउंट को दिल, तितली, सूरज, सितारे वगैरह के साथ रिशेप कर सकेगा। ये फोन 16MP+5MP डुअल रियर कैमरा के साथ आता है। लो लाइट फोटोग्राफी के लिए इस फोन में एलईडी फ्लैश दिया है। फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है, जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है।
सैमसंग गैलेक्सी J8 स्मार्टफोन में 6 इंच का एचडी प्लस इनफिनिटी डिसप्ले दिया है, जो 18.5:9 ऑस्पेक्ट रेश्यो के साथ आता है। ये स्मार्टफोन ऑक्टाकोर स्नैपड्रेगन 450 SoC प्रोसेसर से लैस है। स्मार्टफोन में 4GB रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया है।
गैलेक्सी जे8 में पावर बैकअप के लिए 3500mAh की बैटरी दी है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी, हेडफोन जैक जैसे ऑप्शन दिए हैं। ये फोन एंड्रॉइड 8.0 ऑरियो ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।
गैलेक्सी J8 स्मार्टफोन को सैमसंग पे मिनी कैशलेस पेमेंट सर्विस के साथ पेश किया है। ये स्मार्टफोन Dolby Atmos ऑडियो इंहेंसमेंट के साथ आते हैं, जो शानदार साउंड क्वालिटी देते हैं। इसके अलावा कंपनी ने फोन को चैट ऑवर वीडियो फीचर के साथ पेश किया है, जिसमें यूजर्स यूट्यूब, VLC प्लेयर और कंपनी के स्टॉक वीडियो प्लेयर्स पर वीडियो देखते हुए वॉट्सएप और टेक्स्ट मैसेज का रिप्लाई दे सकते हैं।
भारत में इस फोन की कीमत को लेकर कहा जा रहा है कि ये 18,990 रुपए में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। ICICI बैंक के क्रेडिट व डेबिट कार्ड और पेटीएम से इस फोन को खरीदने पर कस्टमर्स को से इस फोन पर 1,500 रुपए कैशबैक मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








