Samsung Galaxy M02 जल्द होगा लॉन्च, जानिए कुछ खास फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
Samsung Galaxy M02 सैमसंग का नया स्मार्टफोन होगा, जिसे भारत में लॉन्च किया जाने वाला है। सैमसंग कंपनी अपने इस स्मार्टफोन को भारत में 2 फरवरी को लॉन्च करने जा रही है और इसका खुलासा अमेज़न की वेबसाइट द्वारा किया गया है। इस फोन के बारे में बता दें कि पिछले साल यानि जून 2020 Samsung Galaxy M01 लॉन्च हुआ था, जिसके अपग्रेड वर्ज़न के रूप में अब कंपनी Samsung Galaxy M02 को लॉन्च करने जा रही है।

सैमसंग कंपनी का नया फोन
Samsung Galaxy M02 के बारे में बात करें तो अमेज़न की वेबसाइट पर इस फोन का एक पेज लाइव किया गया है, जिससे इस फोन के लॉन्चिंग की जानकारी मिली है। इस फोन को 2 फरवरी को भारतीय समयनुसार दोपहर 1 बजे लॉन्च किया जाएगा। इस फोन की लाइव लॉन्च स्ट्रीमिंग तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए की जाएगी, जिसके बारे में हम आपको बताएंगे।
संभावित डिस्प्ले, बैटरी और प्रोसेसर
इस फोन के संभावित फीचर्स की बात करें तो कंपनी इस फोन में 6.5 इंच की एक इनफिनिटी-वी डिस्प्ले दे सकती है। इसके अलावा इस फोन में 5000 एमएएच की एक बैटरी भी दी जा सकती है। इस फोन में फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर देने की बातें कही जा रही है।
इस फोन का संभावित कैमरा सेटअप
वहीं कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन के पिछले हिस्से में कंपनी डुअल कैमरा सेटअप दे सकती है, जिसका पहला कैमरा 13 मेगापिक्सल और दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का हो सकता है। इसके अलावा इस फोन के अगले हिस्से में कंपनी 5 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दे सकती है।
7000 रुपए से कम होगी कीमत
टाइप सी पोर्ट वाले इस फोन के संभावित वेरिएंट की बात करें तो सैमसंग कंपनी इस फोन को 7000 रुपए से कम कीमत में लॉन्च करेगी। इस बात की जानकारी अमेज़न की वेबसाइट पर दिख रहे टीज़र को देखकर मिलती है। ऐसे में इस फोन के वेरिएंट की बात करें तो संभव है कि इस फोन में कंपनी 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज या 2 जीबी रैम का वेरिएंट भी मार्केट में पेश कर सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








