सैमसंग ने लॉन्च किया साल 2021 का पहला स्मार्टफोन, कम कीमत मे मिलेगा ट्रिपल कैमरा और 5000 mAh बैटरी
सैमसंग कंपनी ने साल 2021 का पहला स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन का नाम Samsung Galaxy M02s है। सैमसंग कंपनी का ये फोन एक बजट स्मार्टफोन है, जिसकी कीमत 10,000 से कम है। इस फोन में यूज़र्स को ट्रिपल कैमरा सेटअप, पॉवरफुल बैटरी और बढ़िया स्नैपड्रैगन प्रोससर दिया जाएगा। इस फोन को कंपनी ने तीन कलर ऑप्शन और दो वेरिएंट में पेश किया है। आइए आपको इस फोन के बारे में विस्तार से बताते हैं।
Samsung Galaxy M02s: वेरिएंट, कीमत और बिक्री
Samsung Galaxy M02s के वेरिएंट की बात करें तो इस फोन का पहला वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 8,999 रुपए है। इस फोन का दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 9,999 रुपए है। इस फोन को कंपनी ने ब्लैक, ब्लू और रेड कलर ऑप्शन में पेश किया है। Samsung Galaxy M02s को यूज़र्स सैमसंग और अमेज़न की वेबसाइट के साथ-साथ सभी रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं।
Samsung Galaxy M02s का डिस्प्ले और प्रोसेसर
Samsung Galaxy M02s में कंपनी ने 6.5 इंच की डिस्प्ले दी है, जो इनफिनिटी-वी डिस्प्ले के साथ आता है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर दिया है। इस प्रोसेसर के साथ यह फोन अधिकतम 4 जीरी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। हालांकि इस फोन के स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Samsung Galaxy M02s का बैक कैमरा सेटअप
Samsung Galaxy M02s के कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन के पिछले हिस्से में कंपनी ने 3 कैमरों का सेटअप दिया है। इस सेटअप का पहला कैमरा 13 मेगापिक्सल के सेंसर के साथ आता है। वहीं इस सेटअप का दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर और तीसरा कैमरा भी 2 मेगापिक्सल के मैक्रो सेंसर के साथ आता है।
Samsung Galaxy M02s का फ्रंट कैमरा सेटअप
इस फोन के सेल्फी कैमरा की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 5 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा दिया है, जिसका अपर्चर f/2.2 है, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इस फोन के कैमरा सेटअप के साथ कंपनी ने आईएसओ कंट्रोल का फीचर दिया है, जिससे यूज़र्स फोटो और वीडियो शूट ,करते वक्त लाइट के अमाउंट को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने ऑटो फ्लैश, डिजिटल ज़ूम और एचडीआर जैसे भी कई फीचर्स दिए हैं।
Samsung Galaxy M02s की बैटरी
Samsung Galaxy M02s की बैटरी पर गौर करें तो ये निश्चित तौर पर यूज़र्स के लिए एक पॉज़िटिव चीज है, क्योंकि इसमें 5000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। इसका मतलब है कि इस बजट फोन के साथ यूज़र्स बढ़िया बैटरी बैकअप मिलेगा। इस फोन की बैटरी 15 वॉट के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।


Click it and Unblock the Notifications








