Home
News

50MP कैमरा और 5000mAh की बैटरी, Samsung के इस फोन की घटी कीमत, कुछ दिन पहले ही हुई थी एंट्री

Samsung Galaxy M06 5G को कुछ दिन पहले ही भारतीय मार्केट में लॉन्च किया गया था। बजट सेगमेंट के फोन के लिए 7 मार्च को पहली सेल लाइव हुई थी। अब यह लेटेस्ट फोन सस्ते में मिल रहा है। कंपनी ने लॉन्च के कुछ समय बाद ही इसकी कीमत में कटौती कर दी है, जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत कम हो गई है।

फोन को ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन से कम दाम में अपना बनाया जा सकता है। इसमें क्या स्पेसिफिकेशन ऑफर किए गए हैं और फोन किस कीमत पर बिक्री के लिए अवेलेबल है। आइए जानते हैं।

Samsung के इस फोन की घटी कीमत

कम दाम में खरीदने का मौका

Samsung Galaxy M06 5G स्मार्टफोन को अमेजन से केवल 9,199 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसका लॉन्च प्राइस 9,999 रुपये था। यानी कंपनी ने इस पर 800 रुपये कम कर दिए हैं। यह कीमत 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है।

फोन पर मिल रहे कुछ ऑफर्स को अगर शामिल कर लिया जाए तो इसकी प्रभावी कीमत और भी कम हो जाएगी। फोन का 6 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट 10,699 रुपये में बिक्री के लिए अवेलेबल है। इस पर कई डिस्काउंट ऑफर किए जा रहे हैं।

स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

डिस्प्ले- एंट्री-लेवल स्मार्टफोन में 6.7 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 90Hz के रिफ्रेश रेट और 1600 X 720 पिक्सल रेजॉल्यूशन को सपोर्ट करती है।

प्रोसेसर- फोन में परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है।

स्टोरेज- गैलेक्सी M06 में 4GB/6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रोSD कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

ऑपरेटिंग सिस्टम- फोन एंड्रॉइड 15 बेस्ड One UI कस्टम स्किन के साथ आउट-ऑफ-द-बॉक्स चलता है। इसे 4 साल तक OS अपडेट्स और सिक्योरिटी पैच मिलेंगे।

कैमरा- हैंडसेट में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ शूटर है। फ्रंट पर 8MP का सेल्फी कैमरा है।

बैटरी- फोन में 5,000mAh की बैटरी है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.3 और GPS सपोर्ट है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X