Home
News

Samsung के नए फोन की कीमत में हुई कटौती, जानिए इनकी नई कीमत

सैमसंग कंपनी अपने बहुत सारे स्मार्टफोन्स की कीमत को लगातार कम कर रही है। हमने आपको बहुत सारे सैमसंग के स्मार्टफोन्स के बारे में बताया था, जिनकी कीमत को कंपनी ने कम किया है। अब दो नए स्मार्टफोन का नाम इस लिस्ट में शामिल हो गया है। Samsung Galaxy M11 और Samsung Galaxy M01 की कीमत को भी कंपनी ने कम कर दिया है।

Samsung के नए फोन की कीमत में हुई कटौती, जानिए इनकी नई कीमत

Samsung Galaxy M11 की नई कीमत

Samsung Galaxy M11 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को कंपनी ने 10,499 रुपए में बेचने का फैसला किया है, जबकि इसकी असल कीमत 10,999 रुपए थी। इस फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत कंपनी ने 11,999 रुपए में बेचने का फैसला किया है, जो पहले 12,999 रुपए का था।

Samsung Galaxy M01 की नई कीमत

वहीं Samsung Galaxy M01 की बात करें तो कंपनी ने इस फोन का एकमात्र वेरिएंट ही लॉन्च किया है। ये वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला है और अब इसकी कीमत 7,999 रुपए है। आपको बता दें कि इस फोन की कीमत 8,399 रुपए थी। इस फोन को यूज़र्स ब्लैक, ब्लू और रेड कलर में खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy M11 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Samsung Galaxy M11 में कंपनी ने 6.4 इंच की फुल एचडी+ इन्फिनिटी ओ डिस्प्ले दी गई है। इस डिस्प्ले का ऑस्पेक्ट रेशियो 19.5: 9 है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने दो वेरिएंट है, एक 3 जीबी और दूसरा 4 जीबी रैम वाला है। स्टोरेज के लिए इस फोन में कंंपनी ने 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज है। इस फोन के इंटरनल स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में कंपनी ने ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट दिया गया है।

Samsung Galaxy M01 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

इस फोन में कंपनी ने 5.71 इंच की एचडी+ टीएफटी इन्फिनिटी-वी डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन में कंपनी ने ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट दिया है। इस फोन में कंपनी ने 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung company is continuously reducing the price of many of its smartphones. We told you about a lot of Samsung smartphones, whose price has been reduced by the company. Now two new smartphones have been named in this list. The company has also reduced the price of Samsung Galaxy M11 and Samsung Galaxy M01.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X